फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Reliance on chemicals will decrease with beneficial microorganisms.

Meerut News: लाभकारी सूक्ष्मजीवों से घटेगी रसायनों पर निर्भरता

Tue, 06 Oct 2026 07:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Reliance on chemicals will decrease with beneficial microorganisms.
सीसीएसयू में उज्बेकिस्तान की वैज्ञानिक प्रो. दिलफुज़ा जब्बोरोवा का अतिथि व्याख्यान
विज्ञापन

सतत कृषि में जैव-प्रौद्योगिकी की भूमिका समझाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सतत और पर्यावरण-अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने में लाभकारी सूक्ष्मजीव महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ये पादपों की वृद्धि, पोषक तत्वों की उपलब्धता, मृदा स्वास्थ्य और रोग प्रबंधन में मदद करते हैं। इनके उपयोग से रासायनिक कृषि-आदानों पर निर्भरता कम करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया जा सकता है।
यह बात उज्बेकिस्तान विज्ञान अकादमी के आनुवंशिकी एवं पादप प्रायोगिक जीवविज्ञान संस्थान की वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. दिलफुज़ा जब्बोरोवा ने कही। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में मंगलवार को पादप-सूक्ष्मजीव अंतः क्रियाएं एवं सतत कृषि में जैव-प्रौद्योगिकीय अनुप्रयोग विषय पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें बीएससी और एमएससी जैव प्रौद्योगिकी के विद्यार्थियों के साथ शोधार्थियों और शिक्षकों ने सहभागिता की।
विज्ञापन

प्रो. जब्बोरोवा ने पादपों और सूक्ष्मजीवों के बीच होने वाली अंतःक्रियाओं तथा सतत कृषि में उनकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सूक्ष्मजीवी जैव-संवर्धकों, जैविक रोग नियंत्रण और पादप वृद्धि को प्रोत्साहित करने वाले सूक्ष्मजीवों के प्रयोग की जानकारी दी। साथ ही इस क्षेत्र में हो रहे नवीन शोध और भविष्य की संभावनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित
प्रो. दिलफुज़ा जब्बोरोवा 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में सहभागिता कर चुकी हैं और उनके 80 से अधिक शोध-पत्र अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में भी स्थान मिला है। कार्यक्रम में विभागीय समन्वयक प्रो. जितेंद्र सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. आशु त्यागी, डॉ. ज्ञानिका शुक्ला, डॉ. संगीता बजाज, डॉ. सुप्रिया तोमर और डॉ. विदुषी महाजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed