{"_id":"68c33bdbc84d1625740a82be","slug":"relatives-grabbed-rs-4950-lakh-from-the-woman-meerut-news-c-72-1-smrt1021-140382-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से रिश्तेदारों ने 49.50 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से रिश्तेदारों ने 49.50 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र के शास्त्रीनगर एल ब्लॉक निवासी सुगंधा शर्मा से रिश्तेदारों ने 49.50 लाख रुपये उधार लेकर हड़प लिए। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर पांच नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसकी मौसेरी बहन सदर बाजार निवासी ज्योति वालिया व उसके पति संजय वालिया ने कुछ वर्ष पूर्व अपनी आवश्यकता बताते हुए उससे 48 लाख रुपये उधार मांगे थे। उन्होंने 48 लाख रुपये दे दिए।
पति-पत्नी ने इतनी ही धनराशि के कई चेक उन्हें सिक्योरिटी के रुप में दिए थे। आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी ज्योति और संजय से रुपये वापस नहीं किए। झूठे आश्वासन देकर उन्हें टालते रहे। ज्योति वालिया को उन्होंने अपने नाम बैंक से लोन लेकर दिया था। इसकी किश्त कुछ दिन जमा करने के बाद उसने बंद कर दी। इसके अलावा 60-60 हजार की दो लाटरी के रुपये भी इन्होंने हड़प लिए।
आरोप है कि जब उन्होंने अपने रुपये का कड़ा तकादा किया तो ज्योति और संजय के साथ उनके बेटे अनीश व देव हरिद्वार के कनखल निवासी राजबाला रस्तोगी और दो अज्ञात के साथ 6 दिसंबर 2024 को उनके घर आए। गाली-गलौज करते हुए रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत करने पर आरोपियों ने 27 अप्रैल को अपने घर बात करने के लिए बुलाया। वह पति ओमप्रकाश गुप्ता के साथ आरोपियों के घर पहुंची तो उनके साथ मारपीट की गई। किसी तरह वह जान बचाकर घर लौटे। आरोपियों के दिए चेक भी बाउंस हो गए। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।