फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Relationship started seven years ago, marriage took place eight months ago; killed sister-in-law after becoming suspicious.

Meerut News: सात साल पहले रिश्ता, आठ माह पहले शादी, शक हुआ तो कर दी भाभी की हत्या

Wed, 15 Jul 2026 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Relationship started seven years ago, marriage took place eight months ago; killed sister-in-law after becoming suspicious.
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में महिला निदा की चाकू से हत्या का मामला
विज्ञापन

-अन्य परिजनों की गिरफ्तारी के डर से ननद रिमशा ने थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में रविवार को निदा (25) के सीने में चाकू से वार कर हत्यारोपी ननद रिमशा ने मंगलवार को थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। रिमशा का रिश्ता सात साल पहले उवैश से तय हुआ था लेकिन शादी आठ माह पहले हुई थी। रिश्ता तय होने के बाद निदा और उवैश से बात करने लगे थी। इससे रिमशा को दोनों में संबंध का शक हुआ। इसी बात को लेकर हुए विवाद में उसने भाभी की हत्या की थी।
किदवई नगर निवासी अबान ने पुलिस को शिकायत दी थी कि परिजनों ने उनकी बहन निदा की शादी अहमदनगर निवासी शावेज से की थी। शावेज की बुढ़ाना गेट पर एंपायर टेलर्स के नाम से दुकान है। दंपती के चार साल का बेटा हमाद और डेढ़ साल की बेटी अतीका है।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि शावेज की बहन रिमशा का रिश्ता सात साल पहले नौचंदी के करीमनगर निवासी उवैश अहमद से हुआ था। शावेज और उवैश दोनों का कपड़े की सिलाई का बड़ा व्यापार है। रिश्ता होने के बाद उवैश की परिवार के लोगों से बात होने लगी थी। उनका घर पर आना जाना पहले से ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमशा ने पुलिस को बताया कि निदा से भी उवैश बात करने लगा था लेकिन उसे लगा था कि शादी के बाद सब ठीक हो जाएगी। आठ महीने पहले रिमशा और उवैश की शादी हो गई लेकिन दोनों फिर भी बात करते थे। इससे उसे शक हो गया कि दोनों के बीच संबंध हैं। रिमशा अपने मायके आई हुई थी। रिमशा का कहना है कि वह कई बार निदा को पति से दूर रहने के लिए समझा चुकी थी। रविवार को इसी बात को लेकर ननद-भाभी में विवाद हुआ। इसी विवाद में रिमशा ने रसोई से चाकू निकालकर निदा के सीने में वार कर दिया। दिल के पास चाकू लगने के कारण वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर गई। पति शावेज व अन्य परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन यहां उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या के बाद हादसा दर्शाने की कोशिश की
निदा की हत्या के बाद शावेज व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने हादसा दर्शाने की कोशिश की। उनका कहना था कि जीने की धुलाई करते समय निदा की फिसलकर मौत हुई है। सीओ कोतवाली व थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो पता चला कि उसके सीने में बाईं ओर गहरा घाव था। इसके चलते गहनता से जांच की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चाकू के वार से मौत की पुष्टि हुई।


अन्य ससुराल वालों की भूमिका की जांच जारी
ससुराल पक्ष के लोगों ने इस मामले में पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। ऐसे में उन पर भी पुलिस कार्रवाई कर सकती है। सीओ संग्राम सिंह का कहना है कि इस मामले में निदा के पति उवैश व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अभी उन्हें क्लीन चिट नहीं दी गई है। उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। रिमशा को बुधवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed