फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rejoice on Eid, Arms Return

लौट आई ईद की खुशियां, व्यापारी नेता हाजी इरफान का बेटा अरसम घर लौटा

Mon, 26 Jun 2017 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 26 Jun 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
Rejoice on Eid, Arms Return
घर लौटने पर पिता के साथ अरसम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

स्क्रैप कारोबारी और व्यापारी नेता हाजी इरफान को अपहृत बेटा अरसम लौट आया। अरसम के साथ लौट आई ईद की खुशियां भी। अरसम का दो दिन पहले अपहरण हो गया था, उसको छोड़ने की एवज में मोटी फिरौती मांगी जा रही थी। रविवार शाम को करीब साढे़ चार बजे अरसम अपने पटेल नगर स्थित मकान में खुद पहुंचा।

विज्ञापन


जब अरसम घर पहुंचा तो नीचे काफी लोग बैठे थे। अरसम को देखते ही सब लोग चौंक उठे। शोर मच गया अरसम आ गया। अरसम के आने की खबर सुनते ही पहली मंजिल पर बने कमरे में बैठी अम्मी हीना नीचे दौड़ पड़ी। हीना ने उसे कलेजे से लगा लिया। अब्बू इरफान भी उससे लिपटकर रोने लगे। उसके तीन भाई और दो बहने भी उसे दुलारने लगी। आसपास वालों का भी उनके घर तांता लग गया। व्यापारी नेता पंडित आशु शर्मा भी कई व्यापारियों के साथ पहुंचे ।
विज्ञापन


इन सबके बीच उसके पिता भावुक हो गए और बोले आप सबकी दुआओं और अल्लाह ताल्हा के रहम से उनका अरसम आ गया। उनकी ईद की खुशियां लौट आई। वहां खडे़ अन्य लोग भी भावुक हो गए। रात को अरसम के घर खुशी का माहौल था। सबने इफ्तारी की और रात को ईद की खरीदारी शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को अरसम के अपहरण के बाद कारोबारी हाजी इरफान के घर मायूसी थी। ईद की खुशियां काफूर हो गई थी। परिवार के सदस्यों का बुरा हाल था। रिश्तेदार भी उसकी तलाश में लगे थे। सोमवार को ईद थी ,लेकिन एक नया कपड़ा तक घर में नहीं खरीदा था। 


अरसम के घर लौटने की जानकारी मिलने पर जब मीडिया उसके घर पहुंची तो पुलिस और परिजनों ने अरसम की हालत ठीक ना होने की बात कही। शाम को अधिकारियों ने अरसम से बात की। एसपी सिटी ने बातचीत में उसके द्वारा दी गई जानकारी भी दी। पुलिस अधिकारी ईद के बाद मंगलवार की शाम चार बजे ब्र्रीफिंग की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed