फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Reiterated the resolve of 'My Booth, Strongest Booth'

Meerut News: मेरा बूथ, सबसे मजबूत का संकल्प दोहराया

Wed, 22 Jul 2026 06:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Reiterated the resolve of 'My Booth, Strongest Booth'
दौराला - दौराला में भाजपा के बूथ सम्मेलन में पहुंचे मुख्य अतिथि और पदाधिकारी। स्रोत  : स्वयं
दौराला। सरधना विधानसभा के दौराला मंडल में बुधवार को सुमित्रा फार्म हाउस में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री दीपमाला संतोषी और विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान रहे। डॉ. बालियान ने कहा कि संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और बूथ अध्यक्ष उसकी असली ताकत हैं। उन्होंने मेरा बूथ, सबसे मजबूत के संकल्प को दोहराते हुए आगामी चुनावों के मद्देनजर बूथ प्रबंधन को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही पार्टी की जीत का आधार बनता है। प्रदेश मंत्री दीपमाला संतोषी ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर पर और सशक्त बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ संगठनात्मक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, अनुज राठी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सेठी, सतेंद्र भराला, दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला, विक्रम सोम, विनोद, आशीष, नितिन, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed