फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   reimbersement bungling 15 college blacklisted

शुल्क प्रतिपूर्ति घोटाले में 15 कॉलेज होंगे ब्लैक लिस्ट, डीएम बी. चंद्रकला ने मांगी रिपोर्ट

Fri, 24 Feb 2017 12:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Feb 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
reimbersement bungling 15 college blacklisted
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के गड़बड़झाले में 15 इंस्टीट्यूट और कॉलेज ब्लैक लिस्ट किए जाएंगे। इस बाबत जिला समाज कल्याण अधिकारी की ओर से शासन को पत्र लिखा गया है। छापामारी में इन संस्थानों में भारी अनियमितताएं मिली थीं।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर जिले भर के कॉलेजों में प्रशासनिक अफसरों द्वारा छापामारी की गई थी। कुल 34 कालेजों में जांच की गई। शिकायत थी कि छात्रवृत्ति एवं प्रतिपूर्ति शुल्क में भारी गड़बड़ी की जा रही है। इस दौरान दयानंद विद्यापीठ कालेज ऑफ लॉ गढ़ रोड में भारी खामियां मिली थी। यहां छात्र तो थे नहीं और कई सौ पासबुक यहां से बरामद हुई थी। अन्य का भी यही हाल मिला। कई कालेजों में तो स्थिति बहुत खराब थी। ऐसे में सात कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इनके अलावा अन्य आठ कॉलेजों को भी अब ब्लैक लिस्ट किया जा रहा है। कुल 15 कॉलेज काली सूची में डाले जाएंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी बी. चंद्रकला ने जिला समाज कल्याण अधिकारी उमेश द्विवेदी से रिपोर्ट देने को कहा। उनकी रिपोर्ट पर शासन को पत्र लिखा गया है कि इन कॉलेजों को काली सूची में डाला जाए।
विज्ञापन


धन पर भी रोक लगेगी
इन कॉलेजों के शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति पर भी रोक लगेगी। इस बाबत शासन को लिखा गया है कि पूर्व के जिला समाज कल्याण अधिकारी मो. मुश्ताक ने डीएम द्वारा गठित समिति का अनुमोदन लिए बिना ही इन कॉलेेजों को भुगतान कराने के लिए अनुमोदित करा दिया। इस बाबत शासन को लिखा गया है कि इन कॉलेजों के खातों में पैसा न डाला जाए। इसकी विस्तृत जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलेजों को ब्लैक लिस्ट करने की सिफारिश
एपीएस कालेज आफ एजूकेशन टेक्नालॉजी भूनी चौक, एपीएस कॉलेज आफ एजूकेशन टेक्नालॉजी खिवाई, ऋषि इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी परतापुुर, एलटीआर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी बागपत रोड, महालक्ष्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी मेरठ, आरएन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट हस्तिनापुर, एआर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी मवाना रोड, भारती इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी किला रोड, फकीरचंद विद्यापीठ एजूकेशनल इंस्टीट्यूट गढ़ रोड, कस्तूरी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी सरधना रोड, कस्तूरी कॉलेज ऑफ एजूकेशन नानू, किसान इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजूकेशन दिल्ली रोड, पदमावती इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज दशरथपुर, दया इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड टेक्नालॉजी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed