फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Registration of plots for weaver industry, weavers soon

कैंची उद्योग, बुनकरों के लिए प्लाटों का पंजीकरण जल्द

Thu, 14 Nov 2019 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Registration of plots for weaver industry, weavers soon
मेरठ। एमडीए सभागार में उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में कैंची उद्योग और बुनकरों को प्लाट देने के विषय पर बैठक की गई। इसमें लोहियानगर में खाली पड़े प्लाटों को आवंटन करने पर चर्चा हुई। कैंची उद्योग में खाली पड़े 55 प्लाट और बुनकरों के लिए 51 प्लाटों का जल्द पंजीकरण खोला जाएगा।
विज्ञापन

जिन लोगों ने प्लाट खरीदकर पूरा पैसा जमा करा दिया था एमडीए उनकी रजिस्ट्री की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा। एमडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि लोहियानगर में कैंची उद्योग के लिए 313 प्लाट बनाए गए थे। इनमें से 258 का आवंटन कर दिया गया और 77 आवंटियों ने रजिस्ट्री भी करा ली। वहीं 18 आवंटी ऐसे बचे हैं जिनका पैसा जमा होने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। इसके अलावा यहां 55 प्लाट खाली रह गए। वहीं, बुनकरों के लिए भी 147 प्लाट थे। इनमें से 51 खाली रह गए। एमडीए वीसी ने बताया कि लोहियानगर में जो प्लाट ज्यादा गड्ढे में हैं उन्हेें भी परिवर्तित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed