फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   registration date badaai

रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी, 24 को मेरिट

Sun, 21 Aug 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 21 Aug 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
registration date badaai
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सीसीएसयू ने एक बार फिर रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ा दी है। यूजी सेल्फ फाइनेंस, प्रोफेशनल कोर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के रजिस्ट्रेशन अब 23 अगस्त तक होंगे। ऐसे आवेदनकर्ता जिन्होंने एडेड कॉलेजों के ट्रेडिशनल कोर्स में रजिस्ट्रेशन कराया था और उनका मेरिट में नंबर नहीं आया, वह अपना रजिस्ट्रेशन बिना किसी शुल्क के ट्रांसफर कर सकते हैं। पहली मेरिट 24 अगस्त को जारी की जाएगी। एडमिशन के लिए दो दिन का वक्त मिलेगा।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 21 अगस्त थी। शनिवार को प्रवेश समिति की बैठक में डेट बढ़ाने का निर्णय किया गया है। अब रजिस्ट्रेशन 23 अगस्त तक होंगे। पहली मेरिट यूजी सेल्फ फाइनेंस और पीजी ट्रेडिशनल कोर्स की 24 अगस्त की शाम को आएगी। इसके एडमिशन 25 और 26 अगस्त को होंगे। ऐसे आवेदनकर्ता जो रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं और कोई गलती हो गई है, वह विवि के प्रशासनिक भवन में कमरा नंबर 309 में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। गलती ठीक हो जाएगी। कंपार्टमेंट वाले ऐसे छात्र जिनका रिजल्ट नहीं आया है और रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे, वह भी कमरा नंबर 309 में अपना एक प्रार्थना पत्र जमा करा दें। उनका भी रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। कॉलेजों के लिए निर्देश जारी किया है कि ऐसे कॉलेज जिनकी सीटों की संख्या विवि द्वारा घोषित सीटों की संख्या से अलग है। वह अपना एक प्रतिनिधि कमरा नंबर 309 में भेजकर सीटों की संख्या सही करा लें।
विज्ञापन


इवनिंग क्लास गई बैकफुट पर
विवि ने इवनिंग क्लास की मांग को बैकफुट पर रख दिया है। पहले निजी कॉलेजों की सीटें भरी जाएंगी, उसके बाद इवनिंग क्लास का नंबर आएगा। 24 अगस्त को पहली मेरिट आएगी। छात्र इवनिंग क्लास की प्रक्रिया शुरू करने की मांग कई बार कर चुके हैं। विवि आश्वासन दे रहा है। पहले ट्रेडिशनल कोर्स की सीट भरने तक रुकने को कहा गया था। अब मामला कार्य परिषद की बैठक होने तक (27 अगस्त) तक टाल दिया गया है। इस बीच सेल्फ फाइनेंस में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। निजी कॉलेजों के दबाव में इवनिंग क्लास को तवज्जो नहीं दी जा रही। मेरिट की डेट आने के बाद सोमवार को इवनिंग क्लास को लेकर विवि में हंगामा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed