{"_id":"602194848ebc3e4a1270f683","slug":"reform-toilets-after-report-city-news-mrt5243397125","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीएफ में फेल हुआ नगर निगम तो कराने लगा शौचालायों की कमी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीएफ में फेल हुआ नगर निगम तो कराने लगा शौचालायों की कमी दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडीएफ प्लस प्लस में फेल हुआ निगम तो आई शौचालयों की सुुध
मेरठ। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में ओडीएफ प्लस-प्लस में फेल होने पर नगर निगम ने सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों की कमी को दूर कराना शुरू कर दिया है। निगम ने व्यवस्था दुरुस्त करने के बाद एक बार फिर से ओडीएफ प्लस-प्लस के लिए दावा करने की तैयारी की है। लेकिन जरूरी नहीं कि सर्वेक्षण में इस दावे को दोबारा स्वीकार किया जाए।
स्वच्छता सर्वेक्षण में ज्यादा अंकों के आधार पर रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम ने शहर में 60 सार्वजनिक शौचालय और 40 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया है। इसके बाद ओडीएफ प्लस-प्लस का दावा किया गया था। लेकिन दिसंबर में किए गए सर्वें के आधार पर इसे मानकों के अनुरूप नहीं पाया। इसकी रिपोर्ट मिलने पर निगम सुधार के लिए हरकत में आया।
नगर आयुक्त मनीष बंसल ने शौचालयों की खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। इसके चलते निर्माण और स्वास्थ्य अनुभाग ने शौचालयों की दुर्दशा को दूर कराना शुरू कर दिया है। निगम के अफसरों का कहना है कि खामियों को दूर कराकर फिर से दावा किया जाएगा।