{"_id":"68d6bb38b3d25413a807445d","slug":"reduction-in-gst-will-strengthen-the-economy-nitin-meerut-news-c-14-1-mrt1002-987011-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी घटने से अर्थव्यवस्था होगी मजबूत : नितिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी घटने से अर्थव्यवस्था होगी मजबूत : नितिन
Sat, 27 Sep 2025 06:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:14 PM IST
सार
मेरठ के पंचवटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में आयोजित लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जीएसटी सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे उद्यमियों को राहत मिलेगी और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विस्तार
पंचवटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम में बोले आबकारी मंत्री
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सुभारती बाईपास के पास पंचवटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम में प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने जीएसटी में सुधार कर 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो स्लैब लागू की हैं। इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि इन सुधारों से उद्यमियों को राहत मिलेगी और वे अपने उत्पादों को प्रतिस्पर्धी दरों पर बाजार में ला सकेंगे। मंत्री ने उद्योग जगत की समस्याओं के निरंतर समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार उद्यमियों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। समारोह का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्रदेश सचिव राजकुमार शर्मा और मेरठ महानगर इकाई ने मंत्री का स्वागत किया।
प्रदेश सचिव राजकुमार शर्मा ने कहा कि जीएसटी सुधार उद्यमियों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने बताया कि इन सुधारों से उद्योगों को गति मिलेगी और सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा। मेरठ मंडल के महासचिव पंकज जैन ने औद्योगिक क्षेत्रों के भूखंडों को फ्री होल्ड करने, बिजौली औद्योगिक क्षेत्र में 1000 वर्ग मीटर के भूखंडों का प्रावधान करने और उद्योगों को कट रहित व अनावृत विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि ये कदम सूक्ष्म और लघु उद्योगों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में सहायक होंगे। इस अवसर पर अनुपम, राजीव गोयल, हिमांशु शर्मा, सौरभ सिंघल, प्रियांशु गर्ग, विवेक मित्तल, विकास अग्रवाल, अमित रस्तौगी रहे।
विज्ञापन
.