फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   red light area me chappa

रेडलाइट एरिया में छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़

Fri, 02 Sep 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 02 Sep 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
red light area me chappa
मेरठ के रेड लाइट एरिया में छापा - फोटो : अमर उजाला
 जीबी रोड दिल्ली में दो दिन पहले व्यापक छापामारी के बाद बृहस्पतिवार को दिल्ली की एक एनजीओ के साथ मेरठ पुलिस ने कबाड़ी बाजार स्थित रेड लाइट एरिया में दबिश दी। स्थानीय सीमा के कोठे पर मारे गए छापे में नेपाल, कोलकाता, बंगलूरू और राजस्थान निवासी 13 युवतियां बरामद की गईं। पुलिस ने कोठा संचालिका समेत नौ आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इनमें कई युवतियों को जीबी रोड के कोठों से यहां शिफ्ट किया गया था। जिससे साफ है कि मेरठ और दिल्ली के बीच देह व्यापार के तार सीधे तौर पर जुड़े हैं।
विज्ञापन

दिल्ली की शक्तिवाहिनी एनजीओ ने एसएसपी जे. रविंदर गौड़ को सूचना दी थी कि कबाड़ी बाजार में सीमा के कोठे पर नेपाल समेत देश के कई राज्यों की युवतियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। जिस पर एसएसपी ने सीओ कोतवाली रणविजय सिंह के नेतृत्व में थाना एएचटीयू और देहली गेट पुलिस की टीम बनाकर दबिश देने के निर्देश दिए थे। दोपहर कई पुलिस टीमों ने एक साथ सीमा के कोठे पर छापामारी की तो दूसरे कोठों पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली ने बताया कि बरामद युवतियों में चार नेपाल, दो बंगलूरू, चार कोलकाता और तीन राजस्थान की रहने वाली हैं। नाबालिग होने के शक पर इनमें से दो की उम्र की अलग से जांच करायी जा रही है। एएचटीयू थाना प्रभारी रश्मि चौधरी के अनुसार मौके से कोठा संचालिका सीमा, उसके सहयोगी विक्रम और सात ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां गया सूचना तंत्र
पुलिस ने दावा किया कि इनमें से कई युवतियों को उनकी पारिवारिक मजबूरी का फायदा उठाकर झांसा देकर यहां लाया गया है। इनमें से कई युवतियां दिल्ली के जीबी रोड स्थित कोठे से यहां शिफ्ट की गई हैं। सवाल है कि हर बार दूसरे राज्यों की एनजीओ की सटीक सूचना पर ही युवतियों की बरामदगी होती है। स्थानीय पुलिस का सूचना तंत्र कहां खो जाता है। क्या पुलिस साठगांठ के चलते कोई कार्रवाई नहीं करती।

हमारा खानदानी पेशा
कुछ युवतियों ने जहां उन्हें झांसा देकर यहां जबरन देह व्यापार में धकेलने की बात कही तो कुछ ने इसे अपना खानदानी पेशा बताकर अपनी मर्जी से यहां आना बताया। पुलिस कह रही है कि पारिवारिक बदनामी के डर से यह ऐसा कह रही हैं।


एनसीआर में सक्रिय सेक्स रैकेट
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सेक्स रैकेट पूरी तरह से सक्रिय है। दिल्ली पुलिस ने दो दिन पहले ही सेक्स रैकेट चलाने वाले दंपति को गिरफ्तार किया था। पता चला था कि जीबी रोड दिल्ली में दो दशक से करीब पांच हजार युवतियों को देह व्यापार के दलदल में धकेला जा चुका है। इनके से कई युवतियों को मेरठ के रेड लाइट एरिया शिफ्ट कर दिया जाता है। जिसके लिए दिल्ली से मेरठ के बीच दलाल पूरी तरह से सक्रिय रहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed