फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Red Fort and Ram Temple sculptures carved on stone

Meerut News: पत्थर पर बनाई लाल किला और राम मंदिर की कलाकृति

Sat, 07 Mar 2026 08:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Red Fort and Ram Temple sculptures carved on stone
मेरठ। पत्थर पर बनाए गए कल कलाकृतियां होली मिलन में दर्शाइए फोटो स्रोत स्यवं
राजवंश वैश्य समाज के होली मिलन समारोह में सेवानिवृत बैंक अधिकारी ने बनाई कलाकृति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राजवंश भवन डी ब्लॉक शास्त्री नगर में राजवंश वैश्य समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच का संचालन संजीव एरोन ने किया। इस मौके पर एक हस्थकरधा से बनी चीजों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।

इसका संयोजन सेवानिवृत बैंक अधिकारी राकेश गोयल ने किया। गोयल ने अपने हाथ से आकर्षक कलाकृतियों को बनाया। जिन्हें देखकर लोग हतप्रभ रह गए। गोयल ने बताया कि उन्होंने इस कला का कोई प्रशिक्षण नहीं लिया है। बैंक से सेवानिवृत्ति के बाद इस हुनर को खुद ही सीखा और अपनाया। प्रदर्शित कलाकृतियों में पत्थर से बनाए गए लाल किला, राम मंदिर, केदारनाथ मंदिर, सांची स्तूप, और शिवलिंग के अलावा अन्य अनेक कलाकृतियां विभिन्न बेकार पदार्थों के द्वारा निर्मित दर्शाई गईं थीं। प्रदर्शनी में आए लोगों ने उनकी कला को सराहा। बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंचे। कई युवाओं ने उनसे उसे सीखने की इच्छा भी जताई। गोयल ने कहा कि यदि इंसान चाहे तो किसी भी उम्र में कुछ भी कला आसानी से सीख सकता है बस उसमें सीखने की इच्छा शक्ति और संकल्प होना चाहिए।

मेरठ। पत्थर पर बनाए गए कल कलाकृतियां होली मिलन में दर्शाइए फोटो स्रोत स्यवं

मेरठ। पत्थर पर बनाए गए कल कलाकृतियां होली मिलन में दर्शाइए फोटो स्रोत स्यवं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed