{"_id":"6a2ac95c2705ad060e0823bc","slug":"red-chili-and-coriander-crops-samples-collected-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1214820-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लाल मिर्च और धनिया सीज, नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लाल मिर्च और धनिया सीज, नमूने लिए
विज्ञापन
मिलावट की शिकायत पर खाद्य एवं रसद विभाग ने की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मसालों में मिलावट की शिकायतों पर बृहस्पतिवार को खाद्य एवं रसद विभाग ने सहायक आयुक्त खाद्य दीपक सिंह तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा के नेतृत्व में टीम ने प्रतिष्ठानों पर छापे मारे।
दीपक शर्मा ने बताया कि नरेंद्र एंड ब्रदर्स मवाना के यहां से खुली हुई पिसी लाल मिर्च का नमूना लिया गया। संदेह के आधार पर 18 किलोग्राम पिसी लाल मिर्च सीज की गई। इसके बाद टीम मोहकमपुर स्थित शांति देवी फूड प्रोडक्ट्स के यहां पहुंची और सौंफ पाउडर का नमूना लिया।
सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि थाना खरखौदा के धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में महादेव फूड्स से मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर के नमूने लिए गए। संदेह के आधार पर करीब 22 किग्रा मिर्च पाउडर जिसकी अनुमानित कीमत 11440 रुपये और 20 किग्रा धनिया अनुमानित मूल्य 9600 रुपये है। उन्हें सीज किया गया। नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा।