{"_id":"5d1a74528ebc3e3cc94a647b","slug":"recovery-of-bikes-mawana-news-mrt431134967","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह को दो बाइक चोरी, दोपहर में बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह को दो बाइक चोरी, दोपहर में बरामद
विज्ञापन
दो बाइक चोरी हुईं, दोपहर बाद बरामद
मवाना। नगर में सोमवार को दो अलग जगहों से चोरी हुई दो बाइक दोपहर के बाद बरामद हो गई। हालांकि चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।
इंचौली थाना क्षेत्र के गांव कुनकुरा निवासी अर्जुन बाइक से नगर स्थित झब्बर मंडी में जिम करने के लिए आया था। वापस घर जाने के लिए जब वह बाहर आया तो देखा बाइक चोरी कर ली गई। सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। उसके बाद वह थाने पहुंचा तो उसने देखा थाने के पास में ही उसकी बाइक खड़ी है। पुलिस बाइक के पास पहुंची तो पास खड़े दो युवक भाग निकले यूपी-100 गाड़ी पर तैनात सौरभ सिंह, सतीश कुमार ने दोनों युवकों का पीछा भी किया, पर हाथ नहीं लग सके। वहीं दूसरी ओर चौहान धर्मशाला के पास से वितेश कुमार की बाइक चोरी कर ली गई। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोपहर में चेकिंग अभियान चलाया। महामाई मैदान के पास लावारिस हालत में बाइक खड़ी मिली। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद दोनों बाइकों को उनके मालिकों के हवाले कर दिया।