फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   record were not found as per stenderd

मानक के अनुरूप नहीं मिला रिकार्ड

Sun, 06 Oct 2019 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
record were not found as per stenderd
बाड़म गांव में आयुष उप केंद्र में जांच के लिए पहुंची कॉमन रिव्यू मिशन की तैयारी का जायजा लेते हुई ट - फोटो : SARDANA
मानक के अनुरूप नहीं मिला रिकार्ड
विज्ञापन

रोहटा। कॉमन रिव्यू मिशन के तहत आगामी 16 अक्टूबर को टीम केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की जांच करने पहुंचेगी। इसको लेकर लखनऊ से टीम रोहटा क्षेत्र के दो स्वास्थ्य आरोग्य उपकेन्द्रों पर पहुंची। चार सदस्य चिकित्सकों की टीम ने सीएचसी का निरीक्षण किया।
चार सदस्य चिकित्सकों की टीम में शामिल अरविंद कुमार पांडेय, संजय सिरोहिया, अरविंद गोस्वामी ने संयुक्त रूप से रोहटा सीएचसी के अधीन गांव बाड़म और भोला स्थित स्वास्थ्य आरोग्य उपकेंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने बाड़म उपकेन्द्र के परिसर में गंदगी को साफ कराने के निर्देश दिए। वहीं, रिकार्ड मानक के अनुरूप नहीं मिला। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र पर पोषाहार नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं को सख्त चेतावनी दी। तैनात एएनएम नीलम द्वारा रिकार्ड व्यवस्थित नहीं रखने पर वेतन रोकने की बात कही। टीम ने व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर लेबर रूम, ब्लड विभाग, एक्सरे रूम, इमरजेंसी वार्ड के अलावा दवाई भंडार की कमियों को लेकर प्रभारी चिकित्सा को अवगत कराया। टीम के सदस्य अरविंद गोस्वामी ने बताया कि 16 से 23 अक्टूबर तक दिल्ली से सीआरएम (कॉमन रिव्यू मिशन ) की टीम औचक निरीक्षण करेगी। जिसको लेकर पहले ही सभी सीएचसी की सभी कमियों को दूर किया जा रहा है। इस दौरान उमेश कुमार, आशूतोष शुक्ला आदि साथ रहे।
विज्ञापन

------------------
रोहटा सीएचसी प्रभारी ने टीबी ग्रस्त बच्चा गोद लिया
रोहटा। सीएचसी रोहटा प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार ने गांव थिरौंट निवासी विराट पुत्र हरीश कुमार को गोद लिया है। उन्होंने बताया कि साढ़े पांच साल का यह बच्चा टीबी की बीमारी से ग्रस्त है। जिसको इलाज के साथ में पुष्टाहार की किट भी वितरित की। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को अधिकारी गोद लेकर समाज से टीबी की बीमारी को खत्म करने में सहयोग करेंगे। इस दौरान डॉ. नेहा चौधरी, विजयपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed