{"_id":"5e20c9338ebc3e8d427f5f31","slug":"rebuffed-caught-taking-bribe-of-35-thousand-to-lekhpal-modipuram-news-mrt464207759","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल को 35 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल को 35 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा
विज्ञापन

मोदीपुरम। एंटी करप्शन की टीम ने बृहस्पतिवार को किसान से 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल को रंगेहाथ दबोच लिया। इसके बाद लेखपाल को पल्लवपुरम थाने की सुपुर्दगी में दे दिया। लेखपाल ने चकबंदी के दौरान कम हुई जमीन को वापस दिलाने के लिए सौदा किया था।
पुलिस के अनुसार थाना किला परीक्षितगढ़ गांव आसिफाबाद निवासी किसान राहुल की चकबंदी के दौरान तीन बीघा जमीन कम हो गई थी। जमीन को पूरा करने के नाम पर चकबंदी लेखपाल रूपेंद्र ने एक लाख रुपये की डिमांड की थी। 35 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग में कर दी थी। बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर केपी सिंह, अनिल कुमार, गजेंद्र सिंह पल्लवुपरम फेज वन स्थित चकबंदी कार्यालय पहुंच गए। किसान ने जैसे ही 35 हजार रुपये की धनराशि लेखपाल को दी, टीम दबोच लिया। पुलिस के अनुसार किसान से लेखपाल ने पहले डेढ़ लाख रुपये मांगे थे। बताया था कि चकबंदी के दौरान 75 बीघे जमीन में तीन बीघे जमीन कम हो रही है। किसान ने मना किया तो एक लाख रुपये की मांग की। आखिर में 35 हजार रुपये में सौदा हो गया। सीओ दौराला जितेंद्र कुमार सरगम ने बताया कि रिश्वत के मामले में एक लेखपाल को रंगेहाथ पकड़ा गया है। उसके पास से 35 हजार रुपये एंटी करप्शन टीम ने बरामद किए हैं। एंटी करप्शन टीम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।