{"_id":"6028346a8ebc3ee939036c07","slug":"reach-yoga-city-from-meerut-in-five-and-a-half-hours-by-train-city-news-mrt5252427164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ से साढ़े पांच घंटे में ट्रेन से पहुंचिए योग नगरी ऋषिकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ से साढ़े पांच घंटे में ट्रेन से पहुंचिए योग नगरी ऋषिकेश
विज्ञापन

- रेलवे कुंभ को देखते हुए ऋषिकेश तक कर रहा ट्रेनों का संचालन
- नए रंग रुप में तैयार किया गया है ऋषिकेश स्टेशन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। हरिद्वार तक चलने वाली ट्रेनों को योग नगरी ऋषिकेश तक कर दिया गया है। मेरठ से जाने वाले यात्री अब मात्र साढ़े पांच घंटे में 150 रुपये खर्च कर ऋषिकेश पहुंच जाएंगे। इसके लिए पुरानी ट्रेनों के संचालन को ही योग नगरी ऋषिकेश तक कर दिया गया है। बता दें कि कोरोना काल में रेलवे ने ऋषिकेश स्टेशन का भव्य निर्माण किया है।
हरिद्वार में शुरू होने वाले कुंभ को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। हालांकि, इसके बाद भी योग नगरी ऋषिकेश तक ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। यहां तक ट्रेनों के चलने से बद्रीनाथ और केदारनाथ तक जाने वाले यात्रियों को भी काफी लाभ होगा। मेरठ से दो ट्रेनें फिलहाल योग नगरी ऋषिकेश तक चल रही हैं। इसमें अहमदाबाद से आने वाली वाया मेरठ, योगा एक्सप्रेस और पुरी से चलकर वाया मेरठ आने वाली उत्कल एक्सप्रेस शामिल हैं। इन दोनों ट्रेनों का संचालन रेलवे ने कोरोना के बाद से शुरू कर दिया है। वहीं, इन ट्रेनों में टूएस, स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड एसी और फर्स्ट एसी की सीटें आरक्षित की जा रही हैं।
सबसे कम 90 रुपये में यात्रा
अगर आप योग नगरी ऋषिकेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए सबसे कम किराया 90 रुपये हैं। इन दोनों ट्रेनों में टू-एस श्रेणी में किराया क्रमश: 90 और 95 हैं। वहीं, स्लीपर श्रेणी में 150 रुपये किराया है। इसके अलावा तृतीय श्रेणी वातानुकूलित में 500 रुपये टिकट हैं। योगा एक्सप्रेस मेरठ से योग नगरी ऋषिकेश तक पांच घंटे 37 मिनट और उत्कल एक्सप्रेस मेरठ से ऋषिकेश तक छह घंटे 56 मिनट का समय ले रही है।