फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rbi ki shart

नोट बंदी प्रकरण : आरबीआई की शर्तों के फेर में फंसे सात फेरे

Wed, 23 Nov 2016 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Nov 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
rbi ki shart
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद शादी वाले परिवारों की समस्याएं ज्यादा बढ़ गई हैं। ढाई लाख की लिमिट होने के बाद अधिकांश बैंकों को कैश ही नहीं मिला। अब नई शर्तों के कारण स्थिति और खराब हो गई है। परिवारों को उन्हीं के बैंक खाते से ढाई लाख रुपये निकालने के लिए आरबीआई ने इतनी शर्तें थोप दी हैं कि उन्हें पूरी करना मुश्किल हो रहा है। नौकरीपेशा, पेंशनधारी लोग भी अपने बच्चों की शादी के लिए अपनी मेहनत की कमाई खाते से निकालने को तरस गए हैं। लोगों ने एलडीएम कार्यालय पर हंगामा किया तो पुलिस बुलाने की नौबत आ गई।
विज्ञापन


शर्त पूरी करें या शादी की तैयारी
ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग में जेई मांगेराम पाल ने बताया कि उनके बेटे नितिन की शादी है। अपने वेतन खाते से आठ नवंबर से पहले ही जमा ढाई लाख रुपये निकालने को वह 10 नवंबर से बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। रोज नए नियम कायदे बता दिए जाते हैं। मंगलवार को कई नई शर्तें बता दी गईं। वह सरकार की शर्तें पूरी करें या शादी की तैयारी करें।
विज्ञापन


कौन लिखकर देगा मेरा खाता नहीं
ब्रह्मपुरी निवासी प्रवीण शर्मा की 8 दिसंबर को शादी है। वह अपने पिता रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी धर्मवीर शर्मा के साथ आठ दिन से बैंक के चक्कर काट रहे हैं। मंगलवार को एलडीएम दफ्तर पहुंचे तो उन्हें आरबीआई के नए सर्कुलर की शर्तें बताई तो दोनों ने माथा पकड़ लिया। बोले कि कौन दुकानदार लिखकर देगा कि उसका खाता नहीं है। किस-किस के बिल लें। ये तो सरकार का रुपये न देने का बहाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे पूरी करूं सरकार की शर्त
जोगीपुरा निवासी वसीम ने बताया कि उसकी दो बहनों नरगिस और फरहीन की 27 नवंबर को शादी है। घर के रुपये खत्म हो गए हैं। घर में मेहमान आ रहे हैं, लेकिन उनकी जेब खाली हैं। शादी के लिए उधार में सामान खरीदा है। वह तकादा कर रहे हैं, लेकिन देने को रुपये नहीं है। सरकार की नई शर्तें पूरी होनी मुश्किल हैं। समझ नहीं आता शादी कैसे करूं ।

दो बेटियों की शादी, जेब खाली
पांचली खुर्द के फारूख पुत्र शरीफ ने बताया कि उनकी दो बेटियों रुखसार और रिहानी की 26 नवंबर को शादी है। घर में मेहमान आए हैं, लेकिन रुपये खत्म हो गए हैं। शादी के लिए ढाई लाख रुपये अपने खाते से निकलवाने को आठ दिन से परेशान हैं। अब सरकार ने उल्टी सीधी शर्त लगा दी। ये पूरी करना मुश्किल है। सरकार के फैसले से पूरा परिवार और रिश्तेदार सब परेशान हैं।


नई शर्तों ने बढ़ाई मुश्किल
- खाते में 8 नवंबर से पहले जमा धनराशि से ही अधिकतम ढाई लाख का भुगतान होगा
- जो रकम 8 नवंबर के बाद डाली गई है, उसका भुगतान नही किया जाएगा
- दूल्हा, दुल्हन या उनके माता-पिता किसी एक के खाते से रकम निकलेगी
- धनराशि निकालने के लिए आवेदन पत्र शाखा प्रबंधक को देना होगा

ये भी करना होगा
आवेदन पत्र के साथ परिवार को दूल्हा या दुल्हन की फोटो आईडी लगानी होगी। जो व्यक्ति कैश निकालेगा उसकी आईडी भी साथ में लगेगी। इस बात का भी ब्यौरा देना होगा कि शादी के लिए उन्हें किस उद्देश्य के लिए क्या खरीदना है। किस दुकानदार से खरीदना है। सामान की लिस्ट के साथ दुकानदार के नाम भी लिखित में देने होंगे। बुकिंग के दौरान दिए गए एडवांस रकम को भी खोलना होगा। यह भी शर्त है कि जिस व्यक्ति से वह शॉपिंग करेंगे उसका बैंक में खाता नहीं होना चाहिए। इस संबंध में बाकायदा दुकानदार का लिखित पत्र आवेदन के साथ लगाना होगा। मंडप ,बैंड बाजे, सेहरा, घोड़ा बग्गी वालों को दिए जाने वाले भुगतान की रसीद भी लगानी होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed