फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ravidas Jayanti shot in dispute over donation in village Ekkari, woman killed, three injured

रविदास जयंती पर गांव ईकड़ी में चंदे के विवाद में चली गोली, महिला की मौत, तीन लोग घायल

Wed, 24 Feb 2021 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Ravidas Jayanti shot in dispute over donation in village Ekkari, woman killed, three injured
रविदास जयंती पर गांव ईकड़ी में चंदे के विवाद में चली गोली, महिला की मौत, तीन लोग घायल
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के गांव ईकड़ी में मंगलवार शाम संत रविदास मंदिर कमेटी के चंदे के विवाद में एक ही खानदान के दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई। संघर्ष में एक महिला की मौत हो गई। उसके दो बच्चे और पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सभी घायलों को गोलियों के छर्रे लगे हैं।
गांव में संत रविदास मंदिर कमेटी में शिम्भू और गिरवर पक्ष शामिल हैं। दोनों एक ही खानदान से हैं। फरवरी माह में संत रविदास जयंती पर होने वाले कार्यक्रम के लिए मंगलवार शाम चंदा एकत्र किया जा रहा था। शिम्भू के मंदिर कमेटी से अलग होने की बात पर गिरवर पक्ष से पहले भी विवाद हो चुका है। इसी मामले को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों में बातचीत हुई थी, लेकिन समस्या हल नहीं हो सकी थी। मंगलवार को दोनों पक्ष फि आमने सामने आ गए।
विज्ञापन

शिम्भू का कहना है कि पहले उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया। दूसरे पक्ष ने पथराव और फायरिंग भी की। गोली के छर्रे लगने से शिम्भू, उसकी पत्नी मुकेश, बेटी ममता और पुत्र आदेश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने महिला मुकेश (45) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिम्भू और आदेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ आरपी शाही और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक मामले में तहरीर नहीं दी गई थी। सीओ आरपी शाही का कहना है कि मामला संत रविदास मंदिर कमेटी के चंदे से जुड़ा है। फिलहाल जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed