फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ravana Dahan to take place today at the Hastinapur Ramlila

Meerut News: हस्तिनापुर रामलीला में रावण दहन आज

Mon, 19 Oct 2026 08:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Ravana Dahan to take place today at the Hastinapur Ramlila
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे की रामलीला में दशहरे से एक दिन पूर्व मेघनाद और कुंभकरण के वध का प्रसंग मंचित किया गया। मंचन की शुरुआत कुंभकरण को जगाने और उसे युद्धभूमि भेजने के प्रसंग से हुई।
भगवान श्रीराम और कुंभकरण के बीच युद्ध के बाद कुंभकरण का वध हुआ। इसके बाद लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच भीषण युद्ध हुआ, जिसमें मेघनाथ मारा गया। पुत्र वियोग में रावण दहाड़ मारकर रोया। मेघनाथ की पत्नी सलोचना के राम शिविर में पहुंचकर सती होने के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। अगले प्रसंग में हनुमान ने मायावी अहिरावण का वध कर भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को पाताल लोक से मुक्त कराया।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गौरव गुर्जर ने बताया कि मंगलवार को रामलीला मैदान में रावण दहन का आयोजन होगा। अर्जुन चौक पर मेले का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य मंत्री दिनेश खटीक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। रावण दहन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed