फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ration scam, Six thousand names found in the investigation at Meerut city

यूपी: होने लगा खुलासा, सामने आए छह हजार फर्जी नाम, अमर उजाला ने किया था पर्दाफाश

Mon, 09 Mar 2020 03:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 09 Mar 2020 03:38 PM IST
सार

मेरठ में राशन कार्डों में फर्जी नाम जोड़कर किए जा रहे फर्जीवाड़े का खुलासा होना शुरू हो गया है। जिले भर से अभी तक राशन कार्डों से छह हजार फर्जी नाम काटे गए हैं।

विज्ञापन
Ration scam, Six thousand names found in the investigation at Meerut city
राशन घोटाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ में राशन कार्डों में फर्जी नाम जोड़कर किए जा रहे फर्जीवाड़े का खुलासा होना शुरू हो गया है। जिले भर से अभी तक राशन कार्डों से छह हजार फर्जी नाम काटे गए हैं। फर्जीवाडे़ का आंकड़ा एक लाख से पार बताया जा रहा है। जहां आपूर्ति इंस्पेक्टरों को पसीना छूटा है, वहीं राशन डीलरों पर भी गाज गिरना तय है। प्रशासन पूरा रिकॉर्ड तैयार कर रहा है। उधर, शासन स्तर से भी इस प्रकरण पर निगरानी शुरू हो गयी है।

विज्ञापन


पूरे प्रदेश में सरकार ने सभी कार्ड धारकों को आसानी से राशन उपलब्ध कराने और कालाबाजारी को बंद करने के लिए बायोमेट्रिक मशीनें लगवायी। सभी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर मशीनें लगायी गयी हैं। वह अलग बात है कि कुछ दुकानदार राशन की कालाबाजारी के लिए नेटवर्क न होने की बात कहकर बायोमेट्रिक मशीन नहीं चला रहे हों। राशन माफियाओं ने सरकार की व्यवस्था को ध्वस्त करने का तरीका निकाल लिया। फर्जी आधार कार्ड और फर्जी नाम जोड़कर राशन निकाला जाने लगा। 
विज्ञापन


वहीं अमर उजाला ने पड़ताल की तो बड़ा खुलासा सामने आ गया। राशन कार्ड में फर्जी लोगों के नाम भी जोड़ दिए गए। कुछ ऐसे भी फर्जी राशन कार्ड बनवाए गए हैं। जिनमें शामिल सदस्यों में केवल एक व्यक्ति का ही आधार कार्ड लिंक है। उसी के अगूंठे से बाकी फर्जी सदस्यों का राशन निकाला जाता है। यह पूरा खेल आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से करीब दो साल से चल रहा है। जिसके माध्यम से लाखों रुपये के राशन का गोलमाल कर लिया गया। मेरठ में हुए राशन घोटाले की गूंज लखनऊ तक है। उसके बाद भी आपूर्ति विभाग के अधिकारी राशन डीलरों से मिलकर खेल करने में पीछे नहीं रहे। अब खुलासा होने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने जांच शुरू करायी। जिसमें अभी तक छह हजार फर्जी नाम काटे गए हैं। अभी भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: करोड़ों के राशन घाटाले में फिर चौंकाने वाला खुलासा, ऐसे चल रहा बड़ा खेल, इसलिए पप्पू नहीं हो रहा फेल

फर्जीवाड़े में शामिल लोगों पर कसा जाएगा शिकंजा
राशन कार्डों में फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद अब तय हो गया है कि राशन डीलर, सप्लाई इंस्पेक्टर और अंगूठा लगाकर राशन निकालने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा। 

सूत्रों के अनुसार शासन-प्रशासन ऐसे लोगों की जांच कर रहा है जिस राशन कार्ड में एक ही व्यक्ति का आधार कार्ड लिंक है और अपने साथ दूसरी जाति धर्म के लोगों के फर्जी नाम जोड़े हुए हैं। फर्जीवाड़े में राशन डीलर ही नहीं बल्कि आपूर्ति इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।

दोषियों पर होगी कार्रवाई
जिलापूर्ति अधिकारी नीरज सिंह
का कहना है कि राशन कार्डों में कुछ फर्जी नाम सामने आ रहे हैं। लगातार जांच चल रही है। महानगर ही नहीं बल्कि देहात के राशन कार्डों की भी जांच करायी जा रही है। विभाग में एआरओ, इंस्पेक्टरों की कमी के कारण जांच पूरी नहीं हो पायी है। एक माह के भीतर पूरी सफाई कराने का प्रयास है। जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed