{"_id":"5ea732bc8ebc3e902745011e","slug":"ration-is-being-made-to-the-needy-by-making-service-the-religion-meerut-news-mrt479478418","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा को ही धर्म बना जरूरतमंदो तक पहुँच रहे राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा को ही धर्म बना जरूरतमंदो तक पहुँच रहे राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवा को ही धर्म बना जरूरतमंदो तक पहुंचा रहे राशन
- अमर उजाला फाउंडेशन के साथ भोजन वितरण कर रही जन कल्याण वेलफेयर सोसायटी व छावनी रामलीला कमेटी
मेरठ। लॉकडाउन को एक माह से ज्यादा समय बीत गया है। इस परीक्षा की घड़ी में अमर उजाला फाउंडेशन के साथ जन कल्याण वेलफेयर सोसायटी और छावनी रामलीला कमेटी की टीम निरंतर राशन वितरित कर रही है। जन कल्याण वेलफेयर सोसायटी ने अमर उजाला फाउंडेशन के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सोसायटी ने शहर में राशन वितरण का कार्य किया। अध्यक्ष दुष्यंत रोहटा, महासचिव ओमपाल ढाका, संगठन सचिव प्रदीप ढाका, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संगठन मंत्री राजकुमार सिद्धार्थ, उप संगठन सचिव, संजू धीमान, रोहित नरवाल, देवेश तोमर आदि ने मुलतान नगर, शिवपुरी, बागपत रोड, कंकरखेड़ा, शोभापुर, आनंद विहार, आदि क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को वन किट वन फैमिली पैकेज राशन वितरित किया। सोसायटी अध्यक्ष दुष्यंत रोहटा ने बताया कि सोसायटी अमर उजाला फाउंडेशन के साथ तीन मई तक वन किट वन फैमिली राशन वितरण व रोजाना सैनिटाइजर कराने का काम जारी रखेगी। दुष्यंत ने कहा कि अगर लॉकडाउन बढ़ा तो सैनिटाइजेशन रखा जाएगा। राशन वितरण के संबंध में समिति सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दो मई को बैठक कर निर्णय लेगी। उधर, श्री रामलीला कमेटी मेरठ छावनी ने जेलचुंगी, बक्सर, कसेरूखेड़ा, गंगानगर आदि स्थानों पर सैनिटाइज कराकर खाद्य सामग्री वितरित की। श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष पवन गर्ग, महामंत्री गणेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय गोयल बिज्जी, स्वागत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंधु, सुरेश लोधी आदि उपस्थित रहे।