{"_id":"5ea4928a8ebc3e90b33af519","slug":"ration-delivered-to-the-needy-s-house-meerut-news-mrt479206957","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूतमदो के घर पहुचाया राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूतमदो के घर पहुचाया राशन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन:
जरूरतमदों के घर पहुंचाया राशन
मेरठ। शहर में कई जगहों पर अमर उजाला फाउंडेशन के साथ जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी व छावनी रामलीला कमेटी ने शनिवार को संयुक्त रूप से राशन वितरण का कार्य शुरू किया। इससे पूर्व घर और मोहल्लों में सैनिटाइजेशन किया गया। छावनी रामलीला कमेटी और जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी ने अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए रोहटा रोड से वितरण कार्य शुरू किया।
सोसाइटी अध्यक्ष दुष्यंत रोहटा, संगठन सचिव प्रदीप ढाका, उपाध्यक्ष अरुण मलिक, देवेश तोमर, रोहित नरवाल तथा रामलीला कमेटी से अध्यक्ष पवन गर्ग, महामंत्री गणेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय गोयल, सुरेंद्र सिंधु, सुरेश लोधी आदि ने जवाहर नगर, बागपत रोड, शास्त्री नगर, नई सड़क के साथ मीरा एंक्लेव आदि क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण किया। कमेटियों ने संयुक्त रूप से सैनिटाइज भी किया। सोसायटी अध्यक्ष दुष्यंत रोहटा और रामलीला कमेटी अध्यक्ष पवन गर्ग ने बताया कि शनिवार को दोनों समितियों ने सैकड़ों परिवारों को वन किट वन फैमिली राशन बांटा। जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बाईपास शोभापुर चौकी में सैनिटाइजेशन किया। श्री रामलीला कमेटी मेरठ छावनी ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए गढ़ रोड पर होटल हारमनी के पास सैनिटाइज कराकर खाद्य सामग्री का वितरण किया। गणेश अग्रवाल ने बताया कि अक्षय तृतीया रविवार को कासमपुर से सैनिटाइजेशन और वितरण कार्य शुरू होगा।