फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ration dealer accused of distributing less ration, video goes viral

Meerut News: राशन डीलर पर कम राशन वितरित करने आरोप, वीडियो वायरल

Sat, 13 Dec 2025 08:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Ration dealer accused of distributing less ration, video goes viral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक राशन डीलर मीरा पर कम राशन वितरित करने का आरोप लगा रहा है। वायरल वीडियो में राशन वितरित करने वाले युवक अधिकारियों को रिश्वत देने की बात कहकर कम राशन देने की बात कह रहा है। यह वीडियो लोग जमकर वायरल कर रहे हैं।
कस्बा खिवाई में शनिवार को एक वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो राशन डीलर मीरा की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान की बताया जा रहा है। वीडियो बनाने वाला युवक राशन वितरित करने वाले वाले युवक से कम राशन देने पर सवाल पूछ रहा है। राशन वितरित करने वाला युवक अधिकारियों को रिश्वत देने की बात कहते हुए कम राशन देने की बात कह रहा है। लोग इस वीडियो को वायरल करते हुए खाद्य विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कई महीनों से राशन डीलर लोगों काे कम राशन दे रहा है। विरोध करते हैं तो वह राशन कार्ड से नाम काटने की धमकी देते हैं। इस कारण लोग डर के कारण अधिकारियों से शिकायत नहीं करते हैं। शनिवार को वायरल वीडियो की लोगों ने पुष्टि की है। खाद्य निरीक्षक दिनेश चंद्र का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर राशन डीलर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed