फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ration Black marketing continues in Meerut: someone else is taking the ration, people got to know after they reached to get new cards

कालाबाजारी जारी: नए कार्ड बनवाने पहुंचे तो पता चला कोई और ले रहा राशन, ऐसे खुली पोल

Thu, 02 Jun 2022 02:05 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Jun 2022 02:05 PM IST
सार

राशन की कालाबाजारी को रोकने के तमाम दावे हवाई साबित हो रहे हैं। मेरठ में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब यह पता चला है। गरीबों के राशन कार्ड पर कोई और ही राशन गटक रहा है।

विज्ञापन
Ration Black marketing continues in Meerut: someone else is taking the ration, people got to know after they reached to get new cards
राशन कार्ड

विस्तार

राशन की कालाबाजारी रोकने के तमाम दावों के बावजूद डीलर गरीबों का राशन गटक रहे हैं। नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने कुछ लोग पहुंचे तो पता चला कि उनके नाम पर तो पहले से ही कोई और राशन ले रहा है। ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं, जिलापूर्ति विभाग का दावा है कि इस तरह के काफी कार्ड निरस्त कराए जा चुके हैं।

विज्ञापन


राशन वितरण में गोलमाल रोकने के लिए ई-पॉश मशीन से लेकर अन्य कई तरीकों को अपनाया जाता रहा है, लेकिन राशन वितरण में गोलमाल अब तक नहीं रुक रहा है। साइबर कैफों पर ऑनलाइन आवेदन करने समय यह गोलमाल सामने आ रहा है।
विज्ञापन


साबुन गोदाम निवासी ममता सैनी ने बताया कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र के एक साइबर कैफे पर राशन कार्ड पंजीकरण कराने का प्रयास किया तो वह नहीं हो पाया। उनका नाम किसी अन्य राशन कार्ड में शामिल मिला, जिस पर राशन वितरण भी हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महायोजना-2031: मेरठ बनेगा नया औद्योगिक हब, 305 गांवों में होगा विस्तार, आप भी दे सकते हैं सुझाव

वहीं, इंद्रानगर निवासी यशपाल के साथ भी ऐसा ही हुआ। उनका नाम ऐसे राशन कार्ड में शामिल मिला, जिसमें 18 सदस्य शामिल हैं और इसमें बिहार के लोग भी शामिल हैं। इसके अलावा साबुन गोदाम निवासी चंद्रभान, सुनीता सहित अन्य लोग भी ऐसी स्थिति से हैरान हैं।
 
कई कार्ड निरस्त हुए, आगे भी कराएंगे
फर्जी राशन कार्ड के कई मामले सामने आ चुके हैं। डीलरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। कुछ नए मामले भी सामने आ रहे हैं। इनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी और राशन कार्ड निरस्त होंगे। - राघवेंद्र सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी
 

2 से 10 जून होगा राशन वितरण
जिलापूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मई और जून माह का निशुल्क राशन 2 से 10 जून तक वितरित होगा। अंत्योदय राशनकार्ड धारक को 20 किलो प्रतिकार्ड गेहूं और 15 किलो प्रति कार्ड चावल निशुल्क दिया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्ड धारक को 3 किलो प्रति यूनिट गेहूं और 2 किलो प्रति यूनिट चावल दिया जाएगा। वितरण दिवस में उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न वितरण का कार्य समय सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed