फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rasuka's action against the main accused of violence against the CAA, Anees alias Khalifa

सीएए के विरोध में हिंसा के मुख्य आरोपी अनीस उर्फ खलीफा पर रासुका की कार्रवाई

Sun, 09 Aug 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Rasuka's action against the main accused of violence against the CAA, Anees alias Khalifa
सीएए के विरोध में हिंसा के मुख्य आरोपी अनीस उर्फ खलीफा पर रासुका की कार्रवाई
विज्ञापन

मेरठ। सीएए के विरोध में 20 दिसंबर की हिंसा के मुख्य आरोपी अनीस उर्फ खलीफा पर रासुका की कार्रवाई की गई है। आरोपी पर हिंसा में मारे गए छह लोगों की हत्या का आरोप भी लगा है।
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) के विरोध में 20 दिसंबर को लिसाड़ी गेट और हापुड़ रोड पर हिंसा हुई थी। जिसमें बवाल करने वाले छह लोगों की गोली लगने से हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस 85 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जिसमें मुख्य आरोपी अनीस उर्फ खलीफा था। पूछताछ के दौरान अनीस ने बताया था कि 1987 के दंगे में उसके भाई की हत्या की गई थी, जिसका बदला लेने के लिए 20 दिसंबर को उसने योजना के तहत पुलिस और प्रशासन पर गोलियां चलाई थी। पुलिस का दावा है कि उन्हीं चलाई गई गोलियों से बवाल करने वाले छह लोगों की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी नजदीक से गोली लगना बताया गया था। पुलिस ने अनीस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उससे बरामद हथियारों का मिलान कराने के लिए पुलिस ने फोरेंसिक लैब में पिस्टल व तमंचे भेजे थे।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि मुख्य आरोपी अनीस और खलीफा पर रासुका की कार्रवाई के लिए लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल द्वारा फाइल भेजी गई थी। जिस पर शनिवार को मुहर लग गई है। अनीस पर रासुका की कार्रवाई हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed