फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rashtriya Swayamsevak Sangh organised a procession on Vijayadashami in Ramrajya.

Meerut News: रामराज में विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन

Thu, 02 Oct 2025 08:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh organised a procession on Vijayadashami in Ramrajya.
रामराज में आरएसएस का पथ संचलन। (बहसूमा)
बहसूमा। विजयदशमी के पावन पर्व पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने पथ संचलन निकाला। शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। जनसमूह ने संघ की परंपराओं और संस्कारों के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। मुख्य वक्ता सुरेश कुमार ने संघ की स्थापना, इतिहास और अब तक की कार्ययात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता की दिशा में कार्य करना है।
विज्ञापन


पथ संचलन बाल शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामराज परिसर से प्रारंभ होकर गली मोहल्ले, मुख्य बाजार, प्रमुख सड़कों से गुजरते हुए बाल शिशु मंदिर में ही समाप्त हुआ। संचलन के दौरान स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में चलते हुए राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रदर्शन कर रहे थे। नागरिकों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed