फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rashmi Arya will be honored with Uttar Pradesh Gaurav Samman

Meerut News: उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित होंगी रश्मि आर्या

Thu, 22 Jan 2026 07:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Rashmi Arya will be honored with Uttar Pradesh Gaurav Samman
उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित होंगी रश्मि आर्या स्रोत स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे में स्थित सर्वदा जयते न्यास एवं कन्या गुरुकुल नारंगपुर की संचालिका रश्मि आर्या को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 24 जनवरी 2026 को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन के संस्कृति अनुभाग की संयुक्त सचिव उमा द्विवेदी ने पत्र भेजकर रश्मि आर्या को औपचारिक जानकारी दी है।

रश्मि आर्या को यह सम्मान शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। सर्वदा जयते न्यास एवं कन्या गुरुकुल नारंगपुर के माध्यम से वह वर्षों से बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित कर रही हैं। स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और शिक्षाविदों ने रश्मि आर्या को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। शिक्षाविद सुनील पोसवाल आर्य का कहना है कि यह सम्मान न केवल रश्मि आर्या के कार्यों की पहचान है, बल्कि हस्तिनापुर क्षेत्र के लिए भी गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed