फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rashid Masood to join bsp left the SP, new party join in big statement

रशीद मसूद ने सपा छोड़ थामा बसपा का दामन, पार्टी ज्वाइन करते ही दिया ये बड़ा बयान

Fri, 05 May 2017 11:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 05 May 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
Rashid Masood to join bsp left the SP, new party join in big statement
पूर्व मंत्री काजी रशीद मसूद ने बसपा ज्वाइन की

सहारनपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद ने कहा है कि मुसलमानों का भला अब बसपा में ही है। भाजपा को रोकने के लिए बसपा ही एकमात्र विकल्प है। सेक्यूलर हिंदू, दलित, मुसलमान मिलकर भाजपा की बढ़ती ताकत को रोकने में कामयाब हो सकते हैं। मुसलमान मेयर चुनाव से ही अपनी ताकत का अहसास करा दें और विधानसभा चुनावों में सपा को दिए गए वोटों की तरह इस बार बसपा को वोट दे दें तो मेयर उनका होगा।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं आठ बार के सांसद काजी रशीद मसूद बृहस्पतिवार को जनमंच सभागार में आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में विधिवत रूप से बसपा का झंडा थामने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा को इस बार जितनी सीटें मिली हैं, घर की कलह का यही हाल रहा तो अगले चुनाव में इतनी भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने विधानसभा चुनाव में सपा को वोट दिया। फिर भी सपा 45 सीटों पर ही सिमट गई। मुसलमानों का भला अब बसपा में ही है। जितना वोट सपा को दिया है उतना ही वोट अगले चुनाव में बसपा को दे दो। बसपा ही भाजपा को रोकने की ताकत रखती है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बसपा एमएलसी एवं जोन कॉर्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़ ने काजी रशीद मसूद को उनके समर्थकों के साथ विधिवत रूप से बसपा में शामिल कराया और उन्हें पार्टी का झंडा प्रदान कर बसपा में शामिल किए जाने की घोषणा की। सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि काजी रशीद मसूद हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के प्रतीक रहे हैं। जिससे हिंदू और मुस्लिम उनके साथ पार्टी में आएगा। जोन कॉर्डिनेटर शमशुद्दीन राईन ने कहा कि आठ बार सांसद रहे काजी रशीद मसूद के आने से पूरे प्रदेश में बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काजी रशीद मसूद के साथ ये लोग हुए बसपा में शामिल

Rashid Masood to join bsp left the SP, new party join in big statement
बसपा में शामिल हुए सपा के कई नेता

काजी रशीद मसूद के साथ बसपा में शामिल हुए उनके पुत्र शादान मसूद ने कहा कि मुस्लिम-दलित गठजोड़ मौजूदा राजनीतिक समय की जरूरत बन गई है। सपा से यादव वोट बैंक टूटकर भाजपा में चला गया। मुसलमान अब सपा के भरोसे नहीं रह सकता। कार्यक्रम में जोन कोर्डिनेटर नरेश गौतम, पूर्व विधायक रविंद्र कुमार मोल्हू, जगपाल सिंह, एमएलसी महमूद अली, कॉर्डिनेटर महीपाल सिंह माजरा, लोधी कुमार, पूर्व मंत्री काजी शायान मसूद, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, नगर अध्यक्ष प्रताप सिंह, एस आलम मौजूद रहे। संचालन डाक्टर रागिब अंजुम ने किया।

प्रदेश में ईवीएम की सरकार
बसपा के एमएलसी और जोन कॉर्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में जनता का प्रतिनिधि न चुनकर ईवीएम का प्रतिनिधि चुना गया, जो लोकतंत्र में जनता के लिए मजाक है। प्रदेश में ईवीएम की सरकार चल रही है। बसपा को ईवीएम द्वारा रोका गया। लेकिन बसपा के लोग हिम्मत नहीं हारे हैं। उन्होंने कहा कि काजी रशीद मसूद के आने से पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी मजबूत होगी। 

पूर्व मंत्री के साथ लोकेश भाटी, तीतरो चेयरमैन अरविंद चौधरी, हाजी तौसीफ मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा तारिक गुड्डू, पूर्व चेयरमैन शराफत खान, सरसावा चेयरमैन के पति वजीर मलिक, पूर्व चेयरमैन तीतरो तैमूर खान, अंबेहटा के पूर्व चेयरमैन मो. यामीन, नानौता के पूर्व चेयरमैन बुंदू हसन, सपा युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवेज उर्फ पप्पू, डा. रागिब अंजुम, अबुबकर, ठाकुर यशपाल सिंह, गौहर अली खान, जीशान, प्रदीप भांकला, मियां बबलू जैदी, मो. इस्लाम, मो. इकराम, अमजद, तंजीम, डा. फिरोज आलम, मो. नोमान, शमशाद, इकराम अंबोली, सहान अहमद, सालिम प्रधान, शदाकत खान, समयदीन प्रधान, राव जहांगीर, फुरकान, हाजी तौसीफ, शाह अब्बास, मो. साबिर, सराफत अली, शैलेंद्र चौधरी, महावीर चौधरी, रणधीर सिंह, घनश्याम, यामीन खां, डा. रहीम, जाहिद बीडीसी, बिल्लू त्यागी, इरफान तीतरो, लियाकत, नसीम, विकास प्रधान, गौरव लाखनौर, हलाकू प्रधान, मुन्नू खान, शादान तैमूरी, लियाकत, अनवर कुरैशी, गौहर खान, मूसा अंसारी, रियाज माहेश्वरी, शेख गुलजार, इरशाद समेत अनेक लोग बसपा में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed