फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rashid a history sheeter and member of a gang that drugs and robs victimsand on whose head a reward had been announced has been sent to jail.

Meerut News: जहर खुरानी गिरोह के इनामी व हिस्ट्रीशीटर बदमाश राशिद को जेल भेजा

Mon, 22 Jun 2026 07:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Rashid a history sheeter and member of a gang that drugs and robs victimsand on whose head a reward had been announced has been sent to jail.
- रोडवेज बस में पूर्व सैन्य कर्मी को बनाया था गिरोह ने लूटा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मवाना। नशीला पदार्थ खिलाकर जहर खुरानी की घटना कर पूर्व सैन्य कर्मी से नगदी व सामान लूटने वाले 25 हजार के इनामी व हिस्ट्रीशीटर बदमाश राशिद उर्फ शोल्हा उर्फ सोलह निवासी खिवाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। उसके पास से लूटे गई नगदी में से 2690 रुपये, चेकबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड भी बरामद हुआ है।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि प्रीतनगर निवासी इंदीवर ने 21 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि उसके ससुर पूर्व सैन्य कर्मी सुरेंद्र सिंह नरेला दिल्ली के रहने वाले है। वो 17 फरवरी को रोडवेज बस में बैठकर मवाना से दिल्ली घर के लिए चले थे। इसके बाद उनके पता नहीं चला। मवाना पुलिस तलाश शुरू की तो सुरेंद्र सिंह बेहोशी की हालत में लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल दिल्ली में भर्ती मिले। होश में आने पर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मवाना से दिल्ली जाते समय बस में चार लोगों ने उनको बिस्कुट खिलाकर व पानी पिलाकर बेहोश कर दिया था। आरोपी उनका काले रंग का बैग जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, चेक बुक, पास बुक, शस्त्र लाइसेंस की बुक, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल फोन, जैकेट में रखे 50 हजार रुपये निकाल फरार हो गए थे। बेहोश होने पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि आरोपियों ने फोन के माध्यम से 50-50 हजार की दो ट्रांजेक्शन की गई। जांच में जहरखुरानी करने वालों में मोनीश निवासी खिवाई, गुलजार निवासी गांव जौला थाना बुढ़ाना को 21 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिनके कब्जे से काला बैग, पासबुक, चेक बुक व एक लाख रुपये बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ के बताया कि सरूरपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर बदमाश राशिद उर्फ शोल्हा उर्फ सोलह निवासी खिवाई वांछित था। जिस पर एसएस पी ने 22 मई को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस ने सोमवार को आरोपी राशिद को नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया। उससे लूटा गया सामान भी मिला। बाद में उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed