{"_id":"6339f580f4ecd97a9650d54a","slug":"rapid-team-will-water-spray-on-dust-meerut-news-mrt6079509183","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूल के लिए पानी का छिड़काव करेगी रैपिड की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूल के लिए पानी का छिड़काव करेगी रैपिड की टीम
विज्ञापन
धूल कम करने के लिए पानी का छिड़काव करेगी रैपिड की टीम
मेरठ। पूर्व मंत्री और सपा विधायक शाहिद मंजूर ने बताया है कि सड़क पर उड़ने वाली धूल को कम करने के लिए रैपिड की टीम लगातार पानी का छिड़काव करेगी। रविवार को पानी का छिड़काव किया गया है। अब धूल नहीं उड़ी है और व्यवस्था ठीक है।
इससे पहले शनिवार रात रैपिड रेल के कार्य के चलते धूल का गुबार उड़ने पर शाहिद मंजूर जली कोठी स्थित आवास के सामने मूढ़ा डालकर सड़क पर बैठ गए थे। उन्होंने कहा था कि जब तक यह धूल कम नहीं होती है या मिट्टी पर पानी नहीं डाला जाता, तब तक वह मिट्टी वाले वाहनों को नहीं गुजरने देंगे। रैपिड रेल प्रोजेक्ट में लगी टीम से उन्होंने कहा था कि जली कोठी, शहीद स्मारक, सदर तहसील से लेकर आसपास के अन्य क्षेत्रों में रह रहे लोगों को भी इस धूल से काफी परेशानी हो रही है। इसके बाद वह रात करीब ढाई बजे ही सड़क से उठे थे। उनके इस विरोध के बाद ही रैपिड की टीम अलर्ट हो गई है।
रविवार को शाहिद मंजूर ने धूल कम करने के प्रयासों पर संतोष जताया। उन्होंने बताया कि रैपिड की टीम ने पानी का छिड़काव किया है। आगे की छिड़काव करते रहने की बात कही गई है। अब इतनी धूल नहीं उड़ रही है। उन्होंने कहा कि रैपिड का कार्य चलने तक इस ओर भी नियमित रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि स्थानीय लोगाें और राहगीरों को परेशानी न हो।