फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid Rail: Work commenced in 50 km out of 82 km

रैपिड रेल: 82 किमी में से 50 किमी में शुरू हुआ कार्य, दूसरे चरण में होंगे सात स्टेशन

Thu, 04 Jun 2020 09:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
Rapid Rail: Work commenced in 50 km out of 82 km
रैपिड रेल फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से मेरठ का सफर मात्र 55 मिनट में पूरा कराने के लिए एनसीआरटीसी तेज गति से कार्य कर रहा है। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक कार्य तेज गति पर है। दूसरे चरण में अब दुहाई से शताब्दीनगर तक कार्य शुरू कर दिया गया है। दूसरे चरण के सिविल कार्य का कांट्रेक्ट एलएंडटी को मिला है। अब रैपिड रेल के 82 किमी के सफर में से 50 किमी पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

विज्ञापन


दुहाई से शताब्दी नगर तक के हिस्से पर निर्माण से पहले अन्य गतिविधियों को शुरू कर दिया गया है। इस चरण में अभी तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य, बिजली की हाईटेंशन लाइनों की शिफ्टिंग, भू-तकनीकी जांच और पाइल लोड टेस्ट आदि का कार्य चल रहा है। मोदीनगर सिटी, परतापुर और रिठानी के बीच और मेरठ साउथ में विद्युत यूटिलिटि के स्थानांतरण का कार्य तेजी से चल रहा है। ऑर्डिनेंस डिपो और मोहिउद्दीनपुर के पास पैदल पार पथ पुल (फुटओवर ब्रिज) का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


दूसरे चरण में होंगे सात स्टेशन
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर 82 किमी लंबा है। इसमें दुहाई और मोदीपुरम में दो डिपो सहित 24 स्टेशन होंगे। दूसरे चरण में दुहाई से शताब्दी नगर (33 किमी) में सात स्टेशन होंगे। इसमें मेरठ मेट्रो के स्टेशन भी शामिल हैं। इन्हें भी फाइनल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं इस चरण के स्टेशन
रैपिड स्टेशन :
मुरादनगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ, मेरठ साउथ और शताब्दी नगर।
मेट्रो स्टेशन : परतापुर और रिठानी
कॉमन स्टेशन (मेट्रो और रैपिड दोनों के लिए) : मेरठ साउथ और शताब्दी नगर।

अभी तक यह हुआ कार्य
इस कॉरिडोर के साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किमी लंबे प्राथमिकता वाले खंड पर निर्माण कार्य जारी है। प्राथमिक खंड पर पिलर दिखने लगे हैं और जल्द ही सुपर स्ट्रक्चर लांच कर दिया जाएगा। प्राथमिक खंड पर परिचालन 2023 से प्रस्तावित है, जबकि पूरे कॉरिडोर को 2025 से जनता के लिए शुरू किए जाने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed