फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid rail will run on elevated and underground tracks

एलीवेटेड और भूमिगत ट्रैक पर दौड़ेगी रैपिड रेल

Tue, 19 Jan 2021 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Rapid rail will run on elevated and underground tracks
एलीवेटेड और भूमिगत ट्रैक पर दौड़ेगी रैपिड रेल
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली से मेरठ तक मात्र एक घंटे से भी कम समय में रैपिड रेल से सफर पूरा हो जाएगा। ये अब सपना नहीं, बल्कि सच साबित होने जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम की ओर से यू-टयूब पर पांच मिनट 53 सेकेंड का वीडियो अपलोड किया गया है। इसमें साफ दिखाया गया है कि किस तरह से रैपिड रेल एलीवेटेड और भूमिगत ट्रैक पर चलेगी। इससे दिल्ली से मेरठ की दूरी मिनटों में तय हो सकेगी। मेरठवासियों को इसके साथ-साथ मेट्रो की सौगात भी मिलेगी।
इस प्रोजेक्ट को सच साबित करने के लिए धरातल पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इससे तय समय यानि वर्ष-2025 तक मेरठ तक रैपिड रेल का संचालन शुरू किया जा सके। मेरठ में एलीवेटेड और भूमिगत ट्रैक के लिए कार्य शुरू किया जा चुका है। एक-दो स्थानों पर जमीन की समस्या को छोड़ दें तो सभी जगह कार्य रफ़्तार से चल रहा है। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक कार्य किया जाना है। इस 17 किलोमीटर चरण में 302 पिलर खड़े किए जा चुके हैं। इसके बाद दुहाई से शताब्दीनगर तक कार्य पूरा किया जाएगा। यहां भी 40 पिलर खड़े हो चुके हैं।
विज्ञापन

हवाई अड्डा जैसा होगा स्टेशन
वीडियो में रैपिड रेल के स्टेशन की खूबियों को भी बताया गया है। स्टेशन पर फूड कोर्ट के साथ अत्याधुनिक सुविधाएं भी होंगी। प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर से यात्रियों की सुरक्षा की जाएगी। ट्रेन आने के समय के दौरान ही ये डोर खोले जाएंगे। इसके बाद ये डोर बंद कर दिए जाएंगे। जिससे कोई यात्री ट्रैक पर जा न सके। वहीं, इसके अलावा स्टेशन के आसपास बस अड्डों की सुविधाएं भी दी जाएंगी, जिससे ट्रेन से उतरते ही यात्रियों को बस की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed