फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid Rail: Underground track work will start in March, fifty feet tunnel will be built in twenty hours

रैपिड रेल: मार्च में शुरू होगा भूमिगत ट्रैक का काम, 20 घंटे में बनेगी पचास फीट सुरंग

Wed, 03 Feb 2021 12:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Feb 2021 12:15 AM IST
सार

  • मेट्रो प्लाजा से बेगमपुल तक 5.8 किमी तैयार होना है भूमिगत ट्रैक

विज्ञापन
Rapid Rail: Underground track work will start in March, fifty feet tunnel will be built in twenty hours
rapid rail - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रैपिड रेल का भूमिगत ट्रैक बनाने के लिए शहर में प्राथमिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। बेगमपुल से मेट्रो प्लाजा तक 50-50 मीटर की दूरी पर मिट्टी की जांच की जा रही है। वहीं, सुरंग में वेंटीलेशन के लिए केसरगंज प्राथमिक स्कूल में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेट्रो प्लाजा से बेगमपुल तक 5.8 किमी सुरंग को तैयार किया जाना है। इस काम को पूरा करने के लिए टनल बोरिंग मशीन 20 घंटे में 50 फीट सुरंग बनाएगी। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने एफकॉन्स कंपनी को सुरंग बनाने की जिम्मेदारी दी है। टनल बोरिंग मशीन से सुरंग बनाने के लिए तीन स्टेशनों सहित 1529 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सुरंग में मेरठ सेंट्रल, भैंसाली और बेगमपुल स्टेशन के नाम तय हैं। इन तीनों स्टेशनों के स्थान भी तय कर लिए गए हैं। भैंसाली स्टेशन, भैंसाली बस अड्डे के पास ही बनाया जाना है। इस मशीन पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड है। 
विज्ञापन


कंक्रीट के टुकड़ों को भी जोड़ देगी मशीन
पहले सुरंग बनाने के लिए ड्रिलिंग और ब्लास्टिंग तकनीक को अपनाया जाता था। इस तकनीक में जमीन धंसने की आशंका रहती थी। अब यह काम टनल बोरिंग मशीन से होता है। यह सिलिंडर के  आकार में नजर आती है। इसमें लगे सेंसर और रोबोटिक्स की मदद से मिट्टी को काटने के साथ कंक्रीट के टुकड़े भी जोड़ती रहती है। मशीन से जुड़ी एक कन्वेयर बेल्ट मिट्टी बाहर निकलती रहती है। दूसरी कन्वेयर बेल्ट से सीमेंट अंदर भेजा जाता है। कंक्रीट के टुकड़ों को जोड़कर सुरंग के दोनों तरफ जोड़ने का काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed