फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid Rail: Three members of the gang who stole LNT company goods arrested

एलएनटी कंपनी का सामान चोरी करने वाले तीन बदमाश दबोचे, पूछताछ जारी

Fri, 21 Oct 2022 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Rapid Rail: Three members of the gang who stole LNT company goods arrested
रैपिड रेल : एलएनटी कंपनी का सामान चुराने वाले गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर पुलिस ने रैपिड रेल प्रोजेक्ट से जुड़ी एनएलटी कंपनी का सामान चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक पिकअप और काफी मात्रा में चुराया गया सामान बरामद किया गया है। पुलिस आज प्रेस कांफ्रेंस कर पूरा खुलासा कर सकती है। प्रकरण में एक इंजीनियर की भूमिका की भी जांच की जा रही है। लाखों रुपये का माल बरामदगी की बात सामने आई है।
परतापुर पुलिस के मुताबिक एनसीआरटीसी में एलएनटी कंपनी का सामान लगाया जा रहा है। सूचना मिल रही थी कि यह सामान लगातार चोरी किया जा रहा है। इस मामले की जांच में थाने की दो टीमों को लगाया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। इस छानबीन के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इनके पास से एक पिकअप वाहन मिला है। इसमें काफी मात्रा में सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह सामान लाखों रुपये कीमत का है। इन आरोपियों ने कुछ साथियों के भी नाम बताए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने एलएनटी कंपनी के स्टाफ से भी चोरी के संबंध में पूछताछ की है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed