फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid Rail: Sudarshan has prepared one kilometer tunnel, three underground stations to be built in Meerut

रैपिड रेल: सुदर्शन ने तैयार की एक किलोमीटर लंबी सुरंग, मेरठ में तीन भूमिगत स्टेशन होने हैं निर्मित

Sun, 21 Aug 2022 11:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Aug 2022 11:06 AM IST
सार

मेरठ में दो सुरंग खोदाई मशीन (सुदर्शन) कार्य कर रही हैं। जिस स्थान से सुरंग खोदाई मशीन गुजर रही है वहां काले रंग के रिंग लगाए गए हैं, जिससे उस स्थान को सुरक्षित रखा जा सके। चार सुरंग खोदाई मशीन गांधी बाग से लेकर मेट्रो प्लाजा से आगे दिल्ली रोड की तरफ 500 मीटर आगे तक सुरंग तैयार करेंगी।

विज्ञापन
Rapid Rail: Sudarshan has prepared one kilometer tunnel, three underground stations to be built in Meerut
रैपिड रेल की सुरंग बनाने में लगी सुदर्शन मशीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की पहली रैपिड रेल के लिए सबसे अधिक 6.5 मीटर चौड़ाई की सुरंग मेरठ में तेज गति से बनाई जा रही है। भैसाली स्टेशन से मेट्रो प्लाजा की ओर मेरठ सेंट्रल स्टेशन तक दोनों ओर लगभग एक किमी सुरंग बनाई जा चुकी है। केसरगंज तक दुकानों और बिल्डिंग को लोहे की सेटरिंग से सहारा दिया गया है, जिससे सुरंग खोदाई मशीन से होने वाले कंपन से कोई परेशानी न हो सके।

विज्ञापन


मेरठ में दो सुरंग खोदाई मशीन (सुदर्शन) कार्य कर रही हैं। दो महीने पहले भैसाली स्टेशन से मेरठ सेंट्रल स्टेशन (मेट्रो प्लाजा) की ओर नादिर अली बिल्डिंग की तरफ मशीन ने खोदाई शुरू कर दी थी। 17 मीटर गहराई में चल रहे सुरंग बनाने के कार्य के लिए 80 सीढ़ियां बनाई गईं है। इसी की मदद से इंजीनियर सहित अन्य लोग सुरंग के शुरुआती केंद्र तक पहुंचते हैं। सुरंग खोदाई मशीन के पुर्जों का वजन 100 टन है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ब्रिगेडियर ने जताई चिंता: सैन्य क्षेत्र में पाकिस्तानी जासूसी का खतरा, मेरठ छावनी में अब लगेगा ये प्रतिबंध
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मशीन के पुर्जों को पहले क्रेन के माध्यम से जोड़ा गया है। सुरंग से मिट्टी निकालने के लिए एक छोटी ट्रेन भी चलाई जाती है। जिसमें अलग-अलग बॉक्स लगे रहते हैं। इन बॉक्स की मदद से मिट्टी को ट्रैक पर चलाकर ट्रेन को बाहर लाया जाता है।

काले घेरे किए गए
जिस स्थान से सुरंग खोदाई मशीन गुजर रही है वहां काले रंग के रिंग लगाए गए हैं, जिससे उस स्थान को सुरक्षित रखा जा सके। यह रिंग केसरगंज मंडी के आगे तक दोनों ओर लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा दुकानों के बाहर लोहे की सेटरिंग भी लगाई गई है। जिस स्थान पर अधिक खतरा है उस स्थान पर बैरिकेडिंग कर बंद किया जाता है। दो सुरक्षागार्ड तैनात किए जाते हैं।

चार मशीन बनाएंगी तीन भूमिगत स्टेशन
चार सुरंग खोदाई मशीन गांधी बाग से लेकर मेट्रो प्लाजा से आगे दिल्ली रोड की तरफ 500 मीटर आगे तक सुरंग तैयार करेंगी। इसमें तीन भूमिगत स्टेशन बनाए जाने हैं। मेरठ सेंट्रल, भैसाली और बेगमपुल स्टेशन।

वहीं, सुरंग में आपातकालीन स्थिति से बचाव के लिए रास्ता बनाया जा रहा है। सुरंग में एक साइड वॉक-वे बनाया जाएगा। इसके अलावा हर 250 मीटर पर क्रॉस पास दिए जाएंगे। इन क्रॉस पास से लोग आपात स्थिति में एक सुरंग से दूसरी सुरंग में आ-जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed