फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid Rail: Preparation of super structure for laying of tracks started

रैपिड रेल : पटरी बिछाने के लिए सुपरस्ट्रक्चर की तैयारी शुरू

Fri, 05 Jun 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rapid Rail: Preparation of super structure for laying of tracks started
रैपिड रेल : पटरी बिछाने के लिए सुपर स्ट्रक्चर की तैयारी शुरू
विज्ञापन

मेरठ। रैपिड रेल से दिल्ली से मेरठ का सफर 2023 से कराने के लिए एनसीआरटीसी ने कार्य की रफ्तार तेज कर दी है। साहिबाबाद और दुहाई के बीच 17 किमी लंबे पहले चरण पर निर्माण कार्य प्रगति पर है और जल्द ही पिलर के ऊपर सुपर स्ट्रक्चर (वायाडक्ट) दिखने लगेंगे। इसके बाद रैपिड रेल की पटरियों को बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
एनसीआरटीसी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के लिए पहली लॉन्चिंग गैंट्री की असेंबली का काम गाजियाबाद के मोरटा के पास शुरू कर दिया है। लॉन्चिंग गैंट्री को लांचिंग गर्डर भी कहा जाता है, जिसे पिलर के ऊपर स्थापित किया जाता है। फिर इसकी सहायता से सेगमेंट को जोड़कर रैपिड के सुपर स्ट्रक्चर (वायाडक्ट) का निर्माण किया जाएगा। एनसीआरटीसी सरकार द्वारा दिए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन कर रहा है। सभी निर्माण कार्य मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- इससे ये होगा फायदा
लांचिंग गर्डर को असेंबल करने के बाद कास्टिंग यार्ड में निर्मित सेगमेंट को बड़े ट्रक से साइट तक लाया जाएगा, जहां इसे पिलर के ऊपर रखकर वायाडक्ट का निर्माण किया जाएगा। रैपिड के सेगमेंट का निर्माण साहिबाबाद स्थित कास्टिंग यार्ड में किया जा रहा है। आरआरटीएस के वायाडक्ट का डिजाइन 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की क्षमता को ध्यान में रखकर तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed