फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid Rail: Inspection for yard at Shatabdinagar

रैपिड रेल- एनसीआरटीसी ने किया सर्वे,शताब्दीनगर में बनेगा डिपो-फोटो

Fri, 28 Feb 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Rapid Rail: Inspection for yard at Shatabdinagar
मेरठ। रैपिड रेल के लिए दिल्ली रोड स्थित शताब्दीनगर में 28 हेक्टेयर जमीन में कॉस्टिंग यार्ड बनाया जाना है। इसके लिए नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की टीम ने बृहस्पतिवार को शताब्दीनगर में निरीक्षण किया। वीसी बंगले के पास ही कॉस्टिंग यार्ड के लिए जमीन का चिन्हांकन किया गया है। एनसीआरटीसी को यह जमीन किराए पर लेनी है। इसके लिए एमडीए की तरफ से प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन

मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक किए जाने वाले निर्माण के लिए कॉस्टिंग यार्ड बनाया जाएगा। इस यार्ड में रेलवे ओवरब्रिज के स्लैब, पिलर, टेक्निकल कार्य, क्रेन, मशीनें आदि सामान रखने की व्यवस्था होगी। वहीं दिन और रात के समय काम करने के लिए यहां मजदूरों के रहने की भी व्यवस्था की जाएगी। इस सीमा में मेट्रो-कम-रैपिड के 12 स्टेशन हैं। इन स्टेशनों का ही निर्माण किया जाना है। मेरठ तक रैपिड रेल को वर्ष-2025 तक चलाने का लक्ष्य है। रैपिड के लिए एनसीआरटीसी की टीम ने हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य देखा। टीम ने परतापुर में हो रहे पाइल लोड टेस्ट और दोनों ओर हो रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य को देखकर तेजी लाने के निर्देश निर्माण कंपनी को दिए। जिससे तय समय पर परतापुर तक भी पिलर का निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed