{"_id":"600738bd8ebc3e317b355e85","slug":"rapid-rail-elevators-for-32-crores-and-escalators-for-97-crores-city-news-mrt521371261","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपिड रेल : 32 करोड़ में एलीवेटर और 97 करोड़ में लगेंगे एस्केलेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड रेल : 32 करोड़ में एलीवेटर और 97 करोड़ में लगेंगे एस्केलेटर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली से मेरठ तक चलने वाली रैपिड रेल के लिए तेजी से टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम की तरफ से दिल्ली से मेरठ तक 22 स्टेशनों पर लगाए जाने वाले एस्केलेटर और एलीवेटर के लिए टेंडर अवॉर्ड कर दिया गया है। स्टेशन बनाए जाने के तुरंत बाद ही इसका कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
एलीवेटर के लिए ओटिस कंपनी को 32 करोड़ 40 लाख का टेंडर अवॉर्ड किया गया। वहीं, एस्केलेटर के लिए हिंडलर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को 97 करोड़ का टेंडर अवॉर्ड किया गया है। ये दोनों कार्य रैपिड रेल कार्य के लिए पैकेज 21 और 22 में थे। इन्हें भी फाइनल करने के बाद वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर ही रैपिड रेल के स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। तकनीकी तौर पर ज्यादा आधुनिकता दिखाई देगी। एलीवेटेड स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार पर एलीवेटर लगाए जाएंगे। जिससे सीधे प्लेटफॉर्म के कॉरिडोर में पहुंचा जा सके। स्टेशन के अंदर से ऊपर जाने के लिए एस्केलेटर लगाए जाएंगे। दिव्यांगजन, महिलाओं और बच्चों के लिए खासतौर पर एलीवेटर की सुविधा रहेगी।