फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid Rail: 750 meter tunnel ready in Meerut

रैपिड रेल : मेरठ में 750 मीटर की सुरंग तैयार

Sun, 23 Oct 2022 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rapid Rail: 750 meter tunnel ready in Meerut
रैपिड रेल : मेरठ में 750 मीटर की सुरंग तैयार
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली से मेरठ तक 82 किमी के कॉरिडोर में देश की पहली रैपिड रेल के लिए मेरठ में पहली 750 मीटर सुरंग को तैयार कर लिया गया है। रुड़की रोड स्थित गांधी बाग से बेगमपुल स्टेशन तक महज चार महीनों में एक तरफ की सुरंग को तैयार किया गया। शनिवार को बेगमपुल स्टेशन के कॉनकोर्स लेवल पर बैठकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के एमडी विनय कुमार सिंह, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे और जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बटन दबाकर सुदर्शन 8.3 (टनल बोरिंग मशीन) का स्वागत किया। यहां से यह बेगमपुल स्टेशन पर दाखिल हुई। इसे फूलमालाओं से सजाया गया। वहीं, इंजीनियरों की टीम ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे और वंदेमातरम से स्टेशन को गुंजायमान कर दिया।
इस मशीन ने सुरंग का सफलतापूर्वक निर्माण किया है। टनल बोरिंग मशीन को गांधी बाग के सामने से प्रवेश कराया गया था। अब यही मशीन दूसरी तरफ गांधी बाग से बेगमपुल की ओर ही सुरंग बनाएगी। मशीन को शाफ्ट में ही डिस्मेंटल किया जाएगा और इसके कटर हेड और शील्ड को ट्रेलरों पर लादकर गांधी बाग के सामने लांचिंग शाफ्ट पर वापस लाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा मेरठ में सुदर्शन 8.1 और 8.2 भी सुरंग बना रही हैं। मेरठ में सबसे लंबी टनल भैसाली से फुटबॉल चौक (मेरठ सेंट्रल) तक 1.8 किमी लंबी समानांतर सुरंग बनाई जा रही है। इसका कार्य भी तेज गति से चल रहा है। वहीं, दिल्ली स्थित आनंद विहार में भी दो मशीन सुरंग बनाने का कार्य कर रही हैं। आनंद विहार से न्यू अशोक नगर की ओर तीन किमी लंबी सुरंग बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बेगमपुल पर जमीन से 29 मीटर नीचे चलेगी रैपिड
बेगमपुल स्टेशन पर रैपिड और मेट्रो जमीन से 29 मीटर नीचे चलेंगी। वहीं, जिस स्थान पर टिकट सहित अन्य सुविधाएं होंगी, वहां से प्लेटफॉर्म 15 मीटर नीचे है। इस स्टेशन के तीन लेवल हैं: मेजेनाइन, कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म लेवल। इस स्टेशन के मेजेनाइन और कॉनकोर्स लेवल का काम पूरा हो चुका है और फिलहाल प्लेटफॉर्म लेवल का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

---
मेरठ में हैं तीन भूमिगत स्टेशन
मेरठ सेंट्रल, भैसाली और बेगमपुल मेरठ में भूमिगत स्टेशन हैं। इनमें से मेरठ सेंट्रल और भैसाली मेरठ मेट्रो स्टेशन हैं, जबकि बेगमपुल स्टेशन रैपिड और मेट्रो, दोनों की सेवाएं देगा। इसके अलावा मेरठ में रैपिड रेल कॉरिडोर पर ही मेट्रो चलेगी। इसके 13 स्टेशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed