फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid Rail: 45 feet land required after construction of rapid rail, 62 shops will be broken

Rapid Rail: रैपिड रेल निर्माण के बाद 45 फीट जमीन की जरूरत, टूटेंगी 62 दुकानें

Sun, 23 Apr 2023 04:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 Apr 2023 04:24 PM IST
विज्ञापन
Rapid Rail: 45 feet land required after construction of rapid rail, 62 shops will be broken
रैपिड रेल कोच - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में रैपिड रेल निर्माण के बाद दोनों तरफ सड़क बनाने के लिए 45 फीट अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता होगी। दोनों तरफ 17.5 फीट की सड़क, दोनों तरफ 3.5 फीट का फुटपाथ और 1.5 फीट का नाला निर्माण करना होगा। व्यापारियों को आरआरटीएस के द्वारा उपलब्ध कराई जानकारी के अनुसार 25 फीट जगह उपलब्ध है। ऐसे में 20 फीट अतिरिक्त जगह के लिए अतिक्रमण और दुकानों की एक से पांच मीटर तक भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए आरआरटीएस ने पूरी योजना तैयार कर ली है। 

विज्ञापन


रामलीला ग्राउंड से जगदीश मंडप तक 62 दुकानों की सूची तैयार की गई है। इसमें खसरा नंबर से लेकर स्क्वायर मीटर कुल जगह को दर्शाया है। सूची में अतिक्रमण हटाने के बाद कितनी जगह का अधिग्रहण होगा। कितनी जगह का व्यापारियों के द्वारा अतिक्रमण किया गया है यह भी स्पष्ट है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया कि भूमि अधिग्रहण में दर्शाई गई भूमि के बाद व्यापारी के पास कुछ नहीं बचेगा। 40 व्यापारियों की दो से तीन मंजिला इमारत बनी हुई हैं। दोगुना मुआवजा देने की बात कही जा  रही है। ऐसे में अब व्यापारियों के पास उच्च न्यायालय का ही रास्ता शेष रह गया है। 

विज्ञापन

Rapid Rail: 45 feet land required after construction of rapid rail, 62 shops will be broken
मेरठ में रैपिड रेल का निर्माण। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड व्यापारी मोहित गुप्ता ने कहा कि आरआरटीएस के अधिकारी पहले पूरी माप कर व्यापारियों केे साथ बैठकर करें। व्यापारियों को चार गुना मुआवजा दिया जाए, जिसके बाद व्यापारी स्वयं अपनी दुकान को पीछे करने की व्यवस्था बनाए। 

संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि रैपिड निर्माण के बाद सड़क काफी चौड़ी हो जाएगी। नाले को अंडर ग्राउंड बनाएं, अतिक्रमण हटाएं, लेकिन व्यापारी के निर्माण के साथ कोई छेड़छाड़ न की जाए। इस संबंध में ईद के बाद जिलाधिकारी से मिलकर व्यापारियों की वास्तविक स्थिति के विषय में अवगत कराया जाएगा। वहीं आरआरटीएस के अधिकारी अभी इस मामले में कोई जानकारी देने को तैयार नहीं हैं। 
 

Rapid Rail: 45 feet land required after construction of rapid rail, 62 shops will be broken
रैपिड रेल निर्माण - फोटो : amar ujala

पूरे जीवन की पूंजी लगाकर बनाईं दुकानें 
18 साल पहले जीवन भर  की जमा पूंजी लगाकर खसरा नंबर 1672 में 28.82 स्क्वायर मीटर और 31.29 मीटर की दो दुकानें बनाईं हैं। 4.92 मीटर भूमि यानी 15 फीट जगह लेने         की बात कही जा रही है।  रोजी रोटी का कोई साधन  नहीं बचेगा। - मुनीश भारद्वाज, कन्फेक्शनरी संचालक

तीन मंजिला होटल कर देंगे ध्वस्त
चार फीट जगह का अधिग्रहण करेंगे लेकिन इसमें तीन मंजिला होटल का पूरा बाहरी हिस्सा रिसेप्शन तक खत्म हो जाएगा। लिंटर को बचाने के लिए पिलर बनाने होंगे। पहले मुआवजा तय करें उसके बाद व्यापारी को अपनी दुकान को सही करने का मौका दिया जाए। - अशोक चड्ढा, संचालक होटल सेंडल वुड।

व्यापारियों की बात सुनी जाए 
आरआरटीएस के अधिकारियों ने सूची तैयार कर ली है। हमारे पास भी पूरी जानकारी आ गई है। हमें बताया गया है कि सूची प्रशासन और शासन को भेज दी गई है। जमीन अधिग्रहण में व्यापारियों की बात भी सुनी जानी चाहिए। -नवीन गुप्ता, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed