{"_id":"629fa701ac956e1cbf14028f","slug":"rapid-rai-update-vigilance-within-40-meters-radius-for-rapid-rail-tunnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rapid Rail: रैपिड रेल की सुरंग के लिए 40 मीटर के दायरे में सतर्कता, जरूरत पड़ने पर शिफ्ट होंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rapid Rail: रैपिड रेल की सुरंग के लिए 40 मीटर के दायरे में सतर्कता, जरूरत पड़ने पर शिफ्ट होंगे लोग
Wed, 08 Jun 2022 12:59 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:59 AM IST
सार
मेरठ में रैपिड रेल के लिए जहां-जहां पर सुरंग बनाई जा रही है। वहीं करीब 40 मीटर के दायरे में सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
मेरठ: रैपिड रेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में रैपिड रेल की सुरंग बनाने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जहां-जहां सुरंग बनेगी वहां नादिर अली बिल्डिंग की तरह ही लोगों को कुछ दिनों के लिए घरों से बाहर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिस स्थान से रैपिड रेल की सुरंग बनाने वाली मशीन कार्य करते हुए निकलती है, वहां 40 मीटर क्षेत्र कंपन के कारण प्रभावित होता है। इसी को देखते हुए एहितयात बरती जा रही है। मंगलवार को एक-दो परिवार नादिर अली बिल्डिंग में पहुंच गए। बाकि भी अगले दो-तीन दिनों में अपने घर पहुंच जाएंगे। इसके बाद सुरंग मशीन फैज-ए-आम कॉलेज होते हुए आगे बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
इस इलाके में इमरजेंसी नंबर भी चस्पा कर दिए गए हैं। जिससे आपातकालीन स्थिति में कोई दिक्कत न हो सके। वहीं नादिर अली बिल्डिंग के घर खाली करने के बाद जिन परिवारों के लिए एनसीआरटीसी ने होटल में ठहरने की व्यवस्था की थी उनका कहना है कि भोजन की गुणवत्ता ठीक नही है। कंपनी की तरफ से दो बार खाने का टिफिन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Deoband: मौलाना अरशद मदनी बोले- मुफ्ती वलीउल्लाह की फांसी की सजा के फैसले को हाईकोर्ट में दी जाएगी चुनौती
वहीं होटल में नसीम खान, परवीन फातिमा, रुबीना बेगम, जुएब खान, नीलम, खुदा खान, तलबिया खान, बुशरा, युसूफ खान तीन कमरों में रुके हुए हैं। कंपनी ने ही अपनी गाड़ी से होटल में पहुंचाया था। अब एक-दो दिन में घर भी कंपनी अपनी गाड़ी से पहुंचाएगी।
समस्या दूर करेंगे
लोगों को सुरक्षा और सुविधा दी जा रही है। अगर खाने में शिकायत है तो इसे भी दूर करेंगे। - पुनीत वत्स, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआरटीसी