फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid Metro brightens Delhi road, but city remains in a bad state

Meerut News: रैपिड-मेट्रो से दिल्ली रोड चमकी, शहर के अंदर का बुरा हाल

Wed, 04 Mar 2026 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rapid Metro brightens Delhi road, but city remains in a bad state
अमर उजाला....वेस्टर्न कचहरी रोड की दुर्दशा।
रैपिड और मेट्रो के संचालन के साथ दिल्ली सड़क पर सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ है। हालांकि शहर के अंदर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। नगर निगम की लापरवाही के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियां चोक हैं और मोहल्लों में गंदगी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


महानगर के मुख्य गढ़ रोड, वेस्टर्न कचहरी रोड, माधवपुरम, कोतवाली और ब्रह्मपुरी जैसे कई इलाकों में सफाई व्यवस्था चौपट है। निगम की ओर से कई स्थानों पर सड़क और नाला निर्माण कार्य किए जा हैं। इनमें से कई काम अधूरे पड़े हैं जिससे लोगों को चलने में परेशानी हो रही है। नगर निगम ने रैपिड और मेट्रो के संचालन के दौरान दिल्ली सड़क पर विशेष ध्यान दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 फरवरी के कार्यक्रम के मद्देनजर निगम ने दिल्ली रोड को चमकाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी 21 फरवरी को शहर का निरीक्षण किया था। उन्होंने दिल्ली रोड पर कूड़े के ढेर देखकर निगम को फटकार लगाई थी।
विज्ञापन



शहर के अंदर गंदगी का अंबार

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के कारण दिल्ली रोड को तो चमका दिया गया लेकिन शहर के अंदर एक सप्ताह से सफाई नहीं कराई गई है। इसका नतीजा यह हुआ कि शहर में गंदगी का अंबार लग गया है। दिल्ली रोड के अलावा शहर के अंदर का नजारा बहुत खराब है। गंदगी के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पार्षदों की नाराजगी और शिकायत

सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने निगम अफसरों से कड़ी नाराजगी जताई है। पार्षद फजल करीम, कहकशां जिशान, रिजवान अंसारी और शाहिद ने शिकायत की है। उनका कहना है कि सफाई या सड़क निर्माण जैसी समस्याओं की शिकायत कहां करें। निगम के अफसर अब अपने कार्यालयों में बैठना भी बंद कर चुके हैं। पार्षदों ने निगम में हंगामा करते हुए एक शिकायती पत्र भी दिया।



बीमारियों का बढ़ता खतरा

नालियों की सफाई न होने के कारण शहर में बदबू फैल रही है। इससे मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। गंदगी और मच्छरों के कारण बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। निगम की इस लापरवाही से आम जनता परेशान है।

----
दिल्ली रोड पर एक सप्ताह नगर निगम की टीम ने सफाई व्यवस्था का अभियान चलाया गया हैं। रैपिड और मेट्रो के संचालन होने के बाद सफाई कर्मचारियों को शहर के अंदर सफाई कराने के लिए लगा दिया गया हैं। शहर में सफाई व्यवस्था भी जल्द सुधर जाएगी। - डॉ. अमर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed