फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid and expressway project awakens airport enclave

रैपिड और एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट से जागी एयरपोर्ट एंक्लेव की आस

Tue, 28 Jul 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rapid and expressway project awakens airport enclave
मेरठ। एमडीए ने एक बार फिर जहां है, जैसा है की तर्ज पर शहर के विभिन्न स्थानों पर आवास, फ्लैट्स, विला खरीदने के लिए शहरवासियों को मौका दिया है। दिल्ली रोड स्थित शताब्दीनगर में बने एयरपोर्ट एंक्लेव में भी विला, फ्लैट पंजीकरण के लिए निकाले गए हैं। जिसमें 14 अगस्त तक शहरवासी पंजीकरण कर सकते हैं। अमर उजाला ने पहले दिन शताब्दीनगर के एयरपोर्ट एंक्लेव में बनाए जा रहे आवासों की पड़ताल की। जिससे साफ नजर आ रहा है कि एमडीए इस बार रैपिड रेल और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के साथ इन आवासों से मुनाफा कमाने की तैयारी में हैं। हालांकि, शताब्दीनगर में अभी पूरी तरह से डेवलपमेंट न होने से लोगों में आवासों को खरीदने का संशय बना रहता है।
विज्ञापन

कई बार से एमडीए इन आवासों के लिए पंजीकरण निकाल रहा है, लेकिन मेरठ में फ्लैट कल्चर के कम होने के चलते शहरवासी इसे कम पसंद करते हैं। वहीं, यहां किसानों का भी कई वर्षों से धरना चल रहा है। इसके अलावा लाइट आदि की सुविधा न होना भी यहां एक समस्या है। हालांकि, एमडीए अब दावा कर रहा है कि एयरपोर्ट एंक्लेव में सभी सुविधाएं दी जाएंगी। इसमें टू-बीएचके, थ्री-बीएचके फ्लैट मौजूद हैं।
विज्ञापन

पार्क, बालकनी आदि की हैं सुविधाएं
जिस तरह से एयरपोर्ट एंक्लेव को तैयार किया गया है उससे तो नजर आता है कि इस बार एमडीए ने इसे बसाने की तैयारी की है। पॉकेट के हिसाब से पार्क तैयार किया जा रहा है। वहीं, विला के अंदर दीवारों पर वॉल पेंटिंग की है। जिससे वहां आवास लेने की तैयारी कर रहे लोगों को एक अलग अहसास हो सके। इसके अलावा एयरपोर्ट एंक्लेव के विला और फ्लैट की छत से पास में ही स्थित हवाई पट्टी का नजारा भी दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विला -
कुल वर्ग मीटर - 112
वर्तमान कीमत - 56 लाख 26 हजार 700
फ्लैट -
टू-बीएचके प्लस स्टडी रुम
कुल वर्ग मीटर - 99
वर्तमान कीमत - 26 लाख 98 हजार
टू-बीएचके
कुल वर्ग मीटर - 81
वर्तमान कीमत - 19 लाख 90 हजार
रेट बहुत ज्यादा रखा और सुविधाएं कम
112 वर्ग मीटर का विला की कीमत लगभग 40 लाख के आसपास होनी चाहिए। वहीं, शताब्दीनगर में अभी इतना डेवलपमेंट भी नहीं हुआ है। जिस कारण इन आवासों को बेचने में एमडीए को काफी दिक्कत होती है। वहीं, किसानों का मुद्दा भी नहीं खत्म हो सका है - अतुल गुप्ता, एमडी, एपेक्स डेवलपर्स
सुरक्षा होनी चाहिए, खेत खत्म होने चाहिए
सबसे पहले आवंटी सुरक्षा देखता है। यहां जब तक खेत खत्म नहीं होंगे तब तक मुश्किल है। वहीं, दिल्ली रोड तक अंदर से आने के लिए साधन शुरू करने होंगे। हालांकि, विला के रेट ठीक रखे हैं। अभी रैपिड रेल के आने से काफी शताब्दीनगर में प्रॉपर्टी बिकने की आस है - राजीव गोयल, एमडी, पर्ल रेजीडेंसी

मध्यम वर्ग के लिए अच्छा विकल्प
हमने हवाई अड्डे को देखते हुए एयरपोर्ट एंक्लेव को तैयार किया है। इसमें मध्यम वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है। सभी सुविधाएं इसमें दी गई हैं। हमारी कोशिश है कि लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं कम खर्च में मिल सकें - दुर्गेश प्रसाद श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता, एमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed