दलित युवती से बलात्कार, ब्लैकमेल कर लूटता रहा आबरू, एफआईआर दर्ज
गैर संप्रदाय के एक युवक ने चाय में नशीली गोली डालकर दलित युवती से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक पीड़िता को हवस का शिकार बनाता रहा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद का है।
मंडावर थाना क्षेत्र की एक दलित युवती कहीं बाहर रहकर नौकरी करती थी। वहां पर युवक मोहम्मद सैफी भी काम करता था। युवती के अनुसार एक दिन सैफी ने उसे घर बुलाकर चाय में नशीली गोली मिलाकर पिला दी। वह बेहोश हो गई तो सैफी ने उससे बलात्कार किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उससे बलात्कार किया।
इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को सारा मामला बताया और रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अंशुमाली भारती का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/