फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape with teenager threatening to open mouth

किशोरी के साथ बलात्कार, मुंह खोलने पर दी जान से मारने की धमकी

Sun, 26 Nov 2017 10:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 26 Nov 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
Rape with teenager threatening to open mouth
किशोरी के साथ दुष्कर्म

बागपत। खेकड़ा क्षेत्र के ईंट भट्ठे के ईंट पथाई स्थल से 10 वर्षीय किशोरी को बहाने से खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने किशोरी को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी दहशत में है।

विज्ञापन


पढ़ें : शादी का झांसा देकर बुलाया घर, फिर किया बलात्कार
विज्ञापन


शामली के कांधला क्षेत्र का एक परिवार, खेकड़ा क्षेत्र के एक भट्ठे पर ईंट पथाई का कार्य करता है। परिवार के सदस्य शुक्रवार सुबह भट्ठे के पास ही खेत में ईंट पथाई का कार्य कर रहे थे। थोड़ी दूरी पर उनकी दस वर्षीय किशोरी खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक उसको बहाने से अपने साथ ईख के खेत में ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के जाने के बाद किशोरी रोती हुई अपने परिजनों के साथ पहुंची और अपने साथ हुए रेप की जानकारी दी। इस वारदात को किसने अंजाम दिया, उसने उसके बारे में पता होने से इंकार कर दिया। परिजन किशोरी को लेकर खेकड़ा थाने में गए। पुलिस ने किशोरी का सीएचसी में मेडिकल कराया। उसके पिता की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ। थाना प्रभारी एसपी सिंह का कहना है कि आरोपी का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed