फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The house called by the bragging of marriage, raped

शादी का झांसा देकर बुलाया घर, फिर किया बलात्कार

Sat, 04 Nov 2017 04:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 04 Nov 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
The house called by the bragging of marriage, raped
रेप पीड़िता

सहारनपुर में पंजाब निवासी एक तलाकशुदा महिला ने विदेश में रह रहे एक युवक पर शादी का झांसा देकर परिजनों के सहयोग से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के पिता और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विदेश में रह रहे मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई आरंभ कर दी है।

विज्ञापन


पंजाब के फिल्लोर जिले मेंनकोदर निवासी एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह तलाकशुदा है और कास्मेटिक सामग्री बेचकर अपना गुजर-बसर करती है। महिला के अनुसार वहां क्षेत्र के गांव इस्सोपुर निवासी संदीप अपनी मौसी के यहां रहता था। इसी दौरान संदीप ने उसे विवाह करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद यह सिलसिला लगातार चलता रहा। इस दौरान संदीप उसे गांव इस्सोपुर स्थित अपने घर भी ले गया और वहां उसे पत्नी की तरह रखा।
विज्ञापन


पढ़ें : प्यार से ले गया होटल, पहले पिलाई बीयर... फिर किया बलात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों से इस बारें पूछताछ की

The house called by the bragging of marriage, raped
रेप पीड़िता

कुछ माह पूर्व उसे पता चला कि परिजनों ने संदीप की शादी किसी और युवती के साथ कर दी है और संदीप ओमान चला गया है तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वह आरोपी के घर पहुंची और परिजनों से इस बारें पूछताछ की। आरोप है कि संदीप के पिता संतोख सिंह एवं भाई चरणजीत सिंह उर्फ बिट्टू ने उसे मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में अब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी के पिता एवं भाई गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि विदेश में रह रहे मुख्य आरोपी संदीप की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
 
पढ़ें : मुजफ्फरनगरः बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर महिला से बलात्कार, पति को बांधकर खेत में छोड़ा

बता दें कि जून माह में इस महिला को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया था। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। बाद में हालत में सुधार होने पर कोतवाली पहुंचकर आरोपियों पर जबरन जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया था। उधर संदीप के परिजनों और उसकी पत्नी ने तमाम आरोपों को निराधार बताते हुए महिला पर उन्हें ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करने के आरोप लगाए थे। दोनो पक्षों को सुनने के बाद पुलिस ने संदीप के परिजनों को दो माह का समय देते हुए उसे ओमान से यहां बुलाने और उसके बाद संदीप की मौजूदगी में मामला सुलझाने की बात कहकर वापस लौटा दिया था। पांच माह बीतने के बावजूद भी संदीप नही लौटा तो महिला ने अब कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed