फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape with child in hotel, accused in custody...

Meerut News: लूट के प्रयास में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे

Thu, 23 Mar 2023 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Rape with child in hotel, accused in custody...
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में महिलाओं से लूट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन हो रही वारदात से क्षेत्र के लोगों में रोष है। मंगलवार रात पूर्व पार्षद की पत्नी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले। हालांकि बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी निवासी रेस्टोरेंट संचालक व पूर्व पार्षद अशोक सिंघल मंगलवार रात पत्नी रेखा के साथ दवाई लेने जा रहे थे। दोनों घर से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने रेखा के गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए, लेकिन चेन बदमाशों के हाथ से गिर गई। कुछ दिनों पहले फूलबाग कॉलोनी चौकी इंचार्ज जयंत की पत्नी से बदमाशों ने पर्स लूट लिया था। फूलबाग कॉलोनी में ही घर के बाहर टहल रही कपड़ा व्यापारी की साली से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली थी।
विज्ञापन

पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर कपड़ा व्यापारी की साली से लूटी गई चेन को बरामद कर लिया था। इसके बावजूद नौचंदी थाना क्षेत्र में बदमाश लगातार लूट को अंजाम दे रहे हैं। थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह यादव का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed