फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape from a 100 year old woman, rucuks in police station

हैवानियत ! पड़ोसी युवक ने किया 100 साल की वृद्धा से रेप, सदमे से मौत

Tue, 31 Oct 2017 07:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 31 Oct 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
Rape from a 100 year old woman, rucuks in police station
रेप पीड़िता

मेरठ में जानी क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात हुई सनसनीखेज घटना ने समाज को शर्मसार कर दिया। शराब के नशे में धुत युवक ने 100 साल की वृद्धा से दुष्कर्म किया। वृद्धा को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामला दो बिरादरी से जुड़ा होने पर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन


एसपी देहात राजेश कुमार ने सोमवार दोपहर दो बजे पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे की है। 100 साल की यह वृद्धा बीमार चल रही थी और चलने-फिरने में भी असमर्थ थी। बीमारी के चलते वह बेहोशी की हालत में सोई हुई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव का रहने वाला युवक अंकित पूनिया (27 वर्ष) शराब के नशे में वृद्धा के कमरे में पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इस बीच शोर सुनकर वृद्धा का पोता और परिवार के अन्य लोग जाग गए। घेराबंदी होने पर आरोपी युवक परिजनों से हाथापाई कर मौके से भाग निकला। परिजनों ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम पर दी। सूचना पर एसओ जानी पीसी शर्मा और सीओ सरधना संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस से वृद्धा को बेहोशी की हालत में जिला महिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : प्यार से ले गया होटल, पहले पिलाई बीयर... फिर किया बलात्कार

हिंडन पुल के पास से गिरफ्तार

Rape from a 100 year old woman, rucuks in police station
आरोपी गिरफ्तार

इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। दोनों बिरादरी के लोग आमने-सामने आ गए। थाने में भी दोनों पक्षों के लोगों के बीच पुलिस की मौजूदगी में तीखी झड़प हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी अंकित को सोमवार दोपहर करीब एक बजे जानी क्षेत्र में हिंडन पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसको मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

हत्या की धारा भी लगी
एसपी देहात ने बताया कि वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वृद्धा के पोते की तहरीर पर आरोपी अंकित पूनिया पुत्र स्व. सतेंद्र सिंह के खिलाफ हमला करने की नीयत से घर में घुसने, दुष्कर्म करने और हत्या की धारा के अलावा एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी अंकित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

बेहद नाजुक थी वृद्धा की हालत:
एसपी देहात ने बताया कि वृद्धा काफी बीमार चल रही थी। बीमारी के कारण उसके शरीर की खाल भी गल गई थी। उम्र के इस अंतिम पड़ाव में मौत से लड़ रही थी। मेडिकल रिपोर्ट में पुलिस ने दुष्कर्म की पुष्टि होने की बात कही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed