फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rape by teenager girl after bandhak, fir done

किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 13 Feb 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
rape by teenager girl after bandhak, fir done
खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को किशोरी परचून की दुकान से सामान लेने गई। आरोप है कि दुकानदार ने किशोरी को कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। शाम को मजदूरी से लौटी मां को किशोरी ने जानकारी दी। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह मंगलवार को मजदूरी पर चली गई। उसकी 17 वर्षीय पुत्री गांव में परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार गोलू ने किशोरी को कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। किशोरी किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। शाम को मजदूरी से लौटी मां को पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी दी। महिला किशोरी को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी गोलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं किशोरी को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बच्ची से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
किठौर। थाने क्षेत्र के एक गांव में पिता को तालाब पर खाना देने गई 12 वर्षीय बच्ची के साथ गांव के दो युवकों ने अश्लील हरकत करते कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि शिकायत करने पर उसे व पिता को जान से मारने की धमकी दी। परिजन बच्ची को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस पीड़ित पक्ष को कार्रवाई के नाम पर कई घंटे टरकाती रही। पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा कायम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया की क्षेत्र के एक गांव निवासी एक तालाब पर मजदूरी करता है। 12 वर्षीय बेटी दोपहर को उसे खाना देने जा रही थी। रास्ते में दो युवकों ने बच्ची को रोक लिया और अश्लील हरकत करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने बच्ची के कपड़े फाड़ दिए। शोर करने पर उसके साथ पिता की हत्या करने की धमकी दी। बच्ची ने घर जाकर पूरे मामले की जानकारी दी। बच्ची को लेकर परिजन ग्रामीणों के साथ पहुंचे। आरोपी सत्ता पार्र्टी से जुड़े होने के चलते पुलिस पीड़ितों को कार्रवाई के नाम पर टरकाती रही। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर मनोज व अनुज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed